Hardik Pandya Fined : हार्दिक पांड्या के खिलाफ बीसीसीआई ने लिया तगड़ा एक्शन, लगाया जुर्माना मुंबई इंडियंस को फर्क नहीं पड़ा

Follow Us
Share on

Hardik Pandya Fined : बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है। किंग्स 11 पंजाब के साथ मैच में मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट डाले जिसकी वजह से हार्दिक पांड्या के ऊपर लाखों रुपए का जुर्माना लग गया है। मुंबई इंडियंस ने तय समय पर अपना पूरा ओवर नहीं डाला जिसके वजह से कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।

New WAP

हार्दिक पंड्या पर बीसीसीआई सख्त

आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस एक समय दो ओवर पीछे चल रहा था जिस वजह से टीम को 19वीं और 20 में ओवर में एक अतिरिक्त फील्ड 30 गज के घेरे में रखना पड़ा था। हालांकि इससे मुंबई इंडियंस को कोई फर्क नहीं पड़ा और पंजाब किंग्स को मुंबई ने 9 रन से हरा दिया।

बीसीसीआई ने पंजाब और मुंबई के मैच के बाद एक प्रेस रिलीज जारी किया और इस मामले के बारे में जानकारी दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पड़ेगा 11 अप्रैल को पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लापुर में पंजाब के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति डालने के बाद जुर्माना लगाया गया।

Hardik Pandya Fined

बीसीसीआई ने आगे लिखा कि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल के आचार संहिता के तहत यह टीम का इस आईपीएल का पहला अपराध था, यही वजह है की हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

New WAP

Read Also : महेंद्र सिंह धोनी के छक्कों पर आनंद महिंद्रा ने किया रिएक्ट, माही नाम से बताया अनोखा कनेक्शन ने लूट ली महफिल

आपको बता दे आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का यह पहला अपराध था इसलिए ₹12 लाख का जुर्माना लगा और अगर अगली बार कप्तान यह गलती करते हैं तो उन पर 24 लख रुपए का जुर्माना लगेगा। इसके साथ ही बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके पहले भी कई कप्तानों पर जुर्माना लगाया जा चुका है और बीसीसीआई कई कप्तानों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले चुका है।


Share on