Australia Ram Temple : 150 एकड़ जमीन पर 600 करोड़ की लागत से ऑस्ट्रेलिया में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा राम मंदिर, जानिए डीटेल्स

Follow Us
Share on

Australia Ram Temple : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की चर्चा आज के समय में पूरी दुनिया में हो रहा हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्री रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। ऐसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में भी राम मंदिर का निर्माण होने वाला है। लगभग 721 फीट ऊंचाई वाला यह मंदिर विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर होगा।

New WAP

ऑस्ट्रेलिया में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर

ऑस्ट्रेलिया के प्रति शहर में राम मंदिर का निर्माण श्रीराम वैदिक व सांस्कृतिक ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा। श्री सीताराम ट्रस्ट के डिप्टी हेड डॉक्टर हरेंद्र राणा ने कहा कि पर्थ शहर में 150 एकड़ जमीन पर 600 करोड़ की लागत से श्री राम मंदिर (Australia Ram Temple) का निर्माण कराया जाएगा। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर दिलावर सिंह है जो की 35 साल से ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।

जानीए राम मंदिर में क्या होगा खास

मंदिर परिसर में हनुमान वाटिका, सीता वाटिका जटायु भाग शबरी बन जामवंत सदन नल नील तकनीकी और गुरु वशिष्ठ ज्ञान केंद्र बनेगा। मंदिर परिसर में एक कैंडल पोर्च चित्रकूट वाटिका पंचवटी वाटिका उधान और एक प्रस्तावित रामनिवास होटल बनेगा। मंदिर में मां सीता रसोई रेस्टोरेंट रामायण सदन लाइब्रेरी और तुलसीदास हाल जैसे संस्कृतक स्थान बनाया जाएगा।

मंदिर परिसर के 55 एकड़ भूभाग पर सनातन वैदिक विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। इसके साथ ही हनुमान वाटिका में हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मंदिर में शिव सप्तसागर नाम का एक कुंड बनेगा जिसमें भगवान शिव की 51 फीट ऊंचे प्रतिमा लगेगा।

New WAP

क्या क्या होगा मंदिर में खास

राम मंदिर में एक योग कोर्ट एक मेडिटेशन कोर्ट एक वेद लर्निंग सेंटर एक रिसर्च सेंटर एक म्यूजियम समेत आध्यात्मिक स्थान बनेंगे। इस मंदिर में टेक्नोलॉजी गार्डन जैसे क्षेत्र के साथ कुछ तकनीकी पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा।

Also Read : पंजाब नेशनल बैंक का अजीबोगरीब कारनामा, एक अकाउंट नंबर 2 लोगों को किया जारी, मचा हड़कंप

ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर के निर्माण में जीरो कार्बन फुटप्रिंट का खास ख्याल रखा जाएगा। बायो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और एक सोलर एनर्जी प्लांट प्रोजेक्ट को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

श्री राम वैदिक और सांस्कृतिक ट्रस्ट के पदाधिकारी और उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या में श्री राम मंदिर का दर्शन करने आएगा। प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा 27 फरवरी को पर्थ से शुरू होने वाली है और ऑस्ट्रेलिया के पेर्थ से यह लोग दिल्ली पहुंचेंगे और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।


Share on