70 साल की उम्र में अभिनेता सलीम घौस ने दुनिया को कहा अलविदा, गम में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

Photo of author

By DeepMeena

Salim Ghouse Death 2

मनोरंजन दुनिया के हर सितारे को लोगों द्वारा खाकर ज्यादा पसंद किया जाता है। चाहे वह टीवी इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री हर सितारा में चाहने वालों के लिए काफी खास अहमियत रखता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री इतनी बड़ी है कि यहां से रोजाना लोगों के लिए अच्छी और बुरी खबर सामने आती रहती है। आपने बॉबी देओल की फिल्म सोल्जर तो देखी ही होगी जिसमें आपने विलेन का किरदार निभाते हुए अभिनेता सलीम घौस को देखा होगा।

New WAP

Salim Ghouse Death 1

बता दें कि अभिनेता सलीम गौस का 70 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर छा गई है। सभी कलाकार को सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने करियर में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया इतना ही नहीं उन्होंने छोटे पर्दे के फिर सीरियल में भी अपनी अदाकारी दिखाई थी।

Salim Ghouse Death

मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता को अचानक सीने में दर्द होगा इसके बाद उन्हें आनन-फानन में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी स्थिति में बिल्कुल भी सुधार नहीं हुआ और उन्होंने गुरुवार को सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार और उनसे जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे। निधन की खबर भी उनके परिवार द्वारा ही दी गई उनके निधन से एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

दिवंगत अभिनेता ने साल 1978 में आई फिल्म ‘स्वर्ग नरक’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने 70 साल के करियर में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में अपना भी नहीं किया। इस दौरान उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव किरदार निभाए लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने लोगों के बीच में बड़ी पहचान बनाई थी। अभिनेता की पत्नी अनीता सलीम ने अपने पति के निधन की खबर की पुष्टि की थी।

New WAP

google news follow button