Video: एक्टिंग ही नहीं दिल से भी महान है अनुपम खेर, ऑटो में सवार होकर नन्हे दोस्तों से मिलने पहुंचे, यूजर बोले, ‘आप हैं असली हीरो’

Follow Us
Share on

अनुपम खेर बॉलीवुड इंडस्ट्री के निकट कलाकार हैं। जिन्होंने अपने अब तक के करियर में अनगिनत फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने हर तरह के किरदार स्क्रीन पर निभाए है। अनुपम खेर अपने हर किरदार में लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। समाज से जुड़े बड़े मुद्दों को उठाना काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वह अपने से जुड़ी हर एक जानकारी को अपने चाहने वालों के साथ में साझा करना भी पसंद करते हैं।

New WAP

Anupam Kher with kids 1

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर एक शानदार कलाकार होने के साथ ही अच्छे व्यक्तित्व के धनी भी है। अभिनेता को हमेशा समाज से जुड़ा रहना उन्हें काफी पसंद है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी करोड़ों रुपए की गाड़ी छोड़ ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने नन्हे दोस्तों से मिलने पहुंचते हैं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनके चाहने वाले उनकी सादगी के मुरीद हो गए और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अनुपम खेर ऑटो रिक्शा चालक से बात करते हुए जाते हैं और अपने नन्हे दोस्तों से मिलते हैं मैंने दोस्त भी उन्हें देख कर इतने ज्यादा खुश हो जाते हैं कि जिसका कोई ठिकाना नहीं रहता। इतना ही नहीं इस दौरान वे अपने दोस्तों के साथ में मिठाई भी शेयर करते हैं और सेल्फी लेते हैं। हालांकि उन्होंने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा किया है जो अब काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सादगी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने खुद इस वीडियो को साझा करते हुए जानकारी दी है कि दुनिया का सबसे आसान काम है किसी को खुश रखना। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि यह बातें होने उनके पिताजी द्वारा बताई गई है। उन्होंने इस दौरान पूरी जर्नी के बारे में भी जानकारी दी है कि किस तरह से ऑटो चालक उनसे उनका नाम पूछता है और वह खुद उनका नाम पूछते हैं। नन्हे बच्चों के साथ मस्ती करना अनुपम खेर को भी काफी ज्यादा पसंद आया।

New WAP

anupam kher foundation

अभिनेता हमेशा ही कुछ ना कुछ नया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेकर आते हैं जो बाद में खूब वायरल होता है। यहां वीडियो सामने आने के बाद ही आप उनके चाहने वाले उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई बार अनुपम खेर के इस तरह के सादगी भरे वीडियो सामने आ चुके हैं। अनुपम खेर जल्द ही ऊंचाई फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन इन दिनों में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तक कश्मीर फाइल्स को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं।


Share on