मनोरंजन दुनिया के सितारे अपने नेचुरल खूबसूरती को और भी बढ़ाने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट अपने शरीर पर करते रहते हैं। ऐसे में बहुत से कलाकार और अभिनेत्रियों को भी देखा गया है। जिन्होंने सर्जरी करवाते हुए अपनी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा है। लेकिन कई बार यही सर्जरी कलाकारों के लिए मुसीबत बन गई हाल ही में खबर आ रही है कि कन्नड़ इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन हो गया है।
खबरों की मानें तो 16 मई को एक्ट्रेस को ‘फैट फ्री’ सर्जरी के लिए बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था बता दे कि सर्जरी होने के कुछ घंटों बाद ही अभिनेत्री को अपने शरीर में काफी परेशानियों की शिकायत मालूम हुई। इसके बाद उन्हें एक बार फिर अस्पताल में उपचार किया गया। लेकिन कुछ घंटों में अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर के बाद परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो चेतना राज अपने दोस्तों के साथ दिया सर्जरी करवाने अस्पताल पहुंची थी इस बात की जानकारी उनके परिवार वालों को भी बिल्कुल नहीं थी ना ही अभिनेत्री ने उन्हें अवगत करवाया जब सर्जरी हो गई उसके बाद चेतना को शरीर में कुछ दिक्कत होने लगे, इसके बाद उनका उपचार किया गया लेकिन उनके फेफड़ों में पानी भर जाने की वजह से उनका निधन हो गया। चेतना कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा थी।
चेतना के निधन की खबर परिवार वालों को मिलने के बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया और उन्होंने अस्पताल और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए लापरवाही बरतने की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया है। खबरों की मानें तो फिलहाल चेतना की बॉडी उसी अस्पताल में मौजूद थे। जहां उनका ऑपरेशन किया गया था।