Surya Grahan 2024 : 50 साल बाद लगेगा अनोखा सूर्य ग्रहण, पूरी दुनिया में 7:30 मिनट के लिए छा जाएगा अंधकार

Follow Us
Share on

Surya Grahan 2024 : 8 अप्रैल को देश में पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण इसलिए खास है क्योंकि 50 साल बाद इतना लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण की अवधि की बात करें तो 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण पूरे 4 घंटे 25 मिनट का होगा वही 7:30 मिनट के लिए धरती पर अंधेरा छा जाएगा।

New WAP

जानिए सूर्य ग्रहण का सही तारीख

इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) को लेकर अमेरिका में डर का माहौल देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका में इस दौरान स्कूल और कॉलेज बंद रखे जाएंगे वहीं कुछ दफ्तर भी बंद रहेंगे। भारत के लोगों के मन में भी इस सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। तो आईए जानते हैं सूर्य ग्रहण को लेकर क्या कहते हैं ज्योतिषी…..

क्या भारत में लगेगा सूतक काल

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण अमेरिका मैक्सिको कनाडा आयरलैंड इंग्लैंड में दोपहर 2:00 से लगेगा। भारत के समय अनुसार सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9:12 से शुरू होगा इसका अर्थ यह हुआ कि भारत में सूर्य ग्रहण का असर नहीं दिखेगा।

Also Read : अयोध्या के लिए टिकट बुक करने पर मिल रहा है 100% का कैशबैक, बस से लेकर फ्लाइट सभी पर जबरदस्त डिस्काउंट

New WAP

सूर्य ग्रहण का शुरुआत तो होगा लेकिन भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसका यह अर्थ हुआ कि भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा इसलिए ज्योतिषियों का कहना है कि भारत के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। यहां के लोग विधिवत रूप से खाना घूमने फिर ना आदि जारी रख सकते हैं लेकिन मांगलिक कार्य करने से मनाही है।

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए यहां पर इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।


Share on