Arti Singh Wedding : कॉमेडियन अभिनेता कृष्णा अभिषेक की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनकर आरती सिंह के फैंस के चेहरों की स्माइल बड़ी हो जाएगी।
पिछले कुछ महीने से कई कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आने वाले महीने में भी शादी होने वाली है। शादी कैसे लिस्ट में आरती सिंह का नाम भी जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। की आरती सिंह शादी करने वाली है।
जल्द दुल्हन बनेगी आरती सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी की मशहूर अभिनेत्री आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के संग शादी के बंधन में बधने वाली है। रिपोर्ट्स की माने तो आरती ने अपनी शादी के लिए 2 अप्रैल और मई के बारे में सोचा है। एक्ट्रेस मुंबई में शादी के वेन्यू की तलाश कर रही है। वह डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करना चाहती है, शादी मुंबई में ही करेगी। आरती सिंह मुंबई में ग्रैंड वेडिंग करेगी।
एक्ट्रेस शादी से पहले दोस्तों और करीबियों के साथ बैचलर पार्टी इंजॉय करेगी। इसके अलावा खबर है कि उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। इस दौरान उनके मामा गोविंद से लेकर सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार शहनाज गिल और इंडस्ट्री के कई अन्य दोस्त शामिल होंगे।
Also Read : 31 साल बाद कैसी दिखती है श्री कृष्णा में पांडवों की मां बनी कुंती, एक्टिंग की दुनिया छोड़ करती है यह काम
इन टीवी शो में नजर आई है एक्ट्रेस
ससुराल सिमर का और उड़ान जैसे सीरियल में नजर आने के बाद सालों बाद एक्ट्रेस सीरियल में नजर आ रही है। उन्होंने लंबे समय बाद श्रावणी से कम बैक किया है, एक्ट्रेस राउडी सीरियल में निगेटिव रोल में नजर आ रही है।