IPL Auction : आईपीएल 2024 का ऑक्शन हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता उनका फैन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। धोनी की गिनती विश्व की बेहतरीन कप्तानों में होती है।
एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले हैं और पिछली बार उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में विजय बनाया था।
IPL Auction के बेहतरीन कप्तान है महेंद्र सिंह धोनी
इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान से एक जुड़ा किस्सा सामने आ रहा है। 2017 आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को शाहरुख खान खरीदना चाहते थे। शाहरुख खान ने कहा था कि मैं इतने महान खिलाड़ी को खरीदने के लिए अपना पजामा तक बेच दू ।
महेंद्र सिंह धोनी को खरीदने के लिए शाहरुख खान ने अपना पजामा तक बचने के लिए तैयार हो गए थे। शाहरुख खान महेंद्र सिंह धोनी को अपने टीम में जोड़ने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थे। उसे समय महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपर जेंट्स के हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें : IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे कप्तानों से रह गए पीछे, देखिए आईपीएल के सबसे महंगे कप्तानों के नाम
बता दे कि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टोटल दो बार आईपीएल जीत चुकी है। 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर खिताब जीता था और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब को फाइनल में हराकर यह ट्रॉफी जीत लिया था। गौतम गंभीर के रिटायरमेंट के बाद टीम ट्रॉफी जीतने के लिए तरसती रही।