Hema Malini : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी की आज भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। 70 और 80 के दौर में उनके लाखों चाहने वाले थे। फैंस तो फैंस इंडस्ट्री में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। खुद संजीव कुमार और जितेंद्र जैसे बड़े अभिनेताओं में ड्रीम गर्ल को प्रपोज किया था। जितेंद्र के साथ हेमा मालिनी की शादी होते होते ही रह गई। मगर हेमा धर्मेंद्र पर फिदा हो गई और उनके साथ ही शादी के बंधन में बंधना चाहती थी।
इस सुपरस्टार से कर रही थी Hema Malini शादी
खबरों के अनुसार, जितेंद्र और हेमा मालिनी की दोनों के परिवार वाले चाहते थे कि उनकी शादी हो। दोनों की फैमिली इस बात के लिए इन दोनों पर प्रेशर भी डाल रहे थे। हालांकि हेमा इस बात के लिए तैयार नहीं हो रही थीं, क्योंकि वह धर्मेंद्र को दिल दे बैठी थी। ड्रीम गर्ल की किताब हेमा मालिनी: Beyond The Dream Girl में इस बात का उल्लेख है। इसमें लिया क्या कि दोनों सितारों के परिवार चेन्नई आ गए थे और दोनों की शादी की कवायद शुरू थी। मगर धर्मेंद्र को जैसे ही यह बात पता चली, वह भी चेन्नई पहुंच गए थे। बाद में जितेंद्र की शादी शोभा कपूर से हुई और हेमा मालिनी की शादी धर्मेंद्र देओल से हुई।
यह भी पढ़ें : Hema Malini से जुड़ी ये बातें जान रह जाएंगे दंग, 4 बेटों की मां बनने से था ऐतराज फिर इनके कहने पर हुई तैयार
जितेंद्र और हेमा मालिनी फिर बने दोस्त
हेमा मालिनी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अब उनके और जितेंद्र के बीच सब कुछ नॉर्मल हो गया है। पुरानी बातों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ना ही समझदार का काम होता है। इसी से आपकी परिपक्वता भी झलकती है। मालूम हो कि हेमा से सात फेरे लेने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपना लिया था, क्योंकि उनकी पहली भाई प्रकाश कौर उन्हें डिवोर्स देने को तैयार नहीं थी।