MS Dhoni Latest Video: लोगों का दिल जीतना कोई एम एस धोनी से समझे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता काफी ज्यादा देखने को मिलती है बड़ी संख्या में लोग आज भी उनकी बल्लेबाजी को देखना पसंद करते हैं आईपीएल के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी का इस बार बल्ला जमकर बजता हुआ नजर आ रहा है और मुकाबले में धोनी के बेट से चौके छक्के बरस रहे हैं।
बड़ी संख्या में लोग महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग का सपोर्ट करते हैं और उनके मुकाबले के दौरान पूरा मैदान पीले रंग से रंगा हुआ नजर आता है बड़ी संख्या में लोग महेंद्र सिंह धोनी को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर मौजूद रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी इतने ज्यादा पॉपुलर है कि उनसे जुड़ी हर एक जानकारी चर्चाओं का विषय बन जाती है।
हाल ही में एक वीडियो करोड़ों लोगों का दिल जीत रहा है, जिसके महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली शॉर्ट डाक्यूमेंट्री एलीफेंट व्हिसपर्स के असली हीरो बूमन और बिली को अपनी 7 नंबर की जर्सी भेंट की है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और धोनी की खूब तारीफ हो रही है।
Tudumm 🎬 Special occasion with very special people 💛🐘#WhistlePodu #Yellove 🦁 pic.twitter.com/AippVaY6IO
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 10, 2023
गौरतलब है कि बुधवार को चेन्नई सुपर किंग का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हुआ हालांकि यह मुकाबला लो स्कोरिंग था। चेन्नई ने दिल्ली के सामने 167 रन का टारगेट रखा था। लेकिन धोनी की चतुराई के आगे दिल्ली कैपिटल के एक भी खिलाड़ी नहीं टिक पाए और इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग अब क्वालीफाई कर गई है।
बता दें कि मैच की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी का ऑस्कर विनिंग मूवी के कलाकारों को अपनी जर्सी भेंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और उन्होंने इस कार्य के बाद करोड़ों लोगों का दिल एक बार फिर जीत लिया है। महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के सामने काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए उन्होंने 9 गेंद पर 20 रन की पारी खेली जिसमें 2 छक्के भी देखने को मिले।