Trending Video: भारत एक ऐसा देश है जो कृषि प्रधान होने के साथ ही अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है, बड़ी संख्या में सैलानी विदेशों से भारत में आते हैं और यहां की संस्कृति को जानने की उत्सुकता रखते हैं। आपको हमेशा ही देश के प्रसिद्ध स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी देखने को मिल जाएंगे।
भारत में बहुत से अलौकिक मंदिर मौजूद हैं जहां की आरतियां भी विश्व भर में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। देखा जाए तो देश के हर एक प्रसिद्ध मंदिर में आरती करने का नियम भी काफी अलौकिक देखने को मिलता है। देश के प्रसिद्ध मंदिरों में होने वाली आरतियां भी विश्व प्रसिद्ध है जिनको देखने के लिए भक्त दूर-दूर से भगवान के दरबार में पहुंचते हैं।
ऐसे में हाल ही में एक वीडियो बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार नाना पाटेकर द्वारा शेयर किया गया है जो कि काफी ज्यादा चर्चाओं में है। नाना पाटेकर द्वारा शेयर किया गया वीडियो जगन्नाथपुरी में होने वाली समुद्र आरती का है, जिसमें देखा जा सकता है कि पंडितों द्वारा शाम के समय समुद्र की लहरों के बीच किनारे पर खड़े होकर समुद्रा आरती की जा रही है।
https://twitter.com/Patekar_in/status/1651205894636703745
इतना ही नहीं इस दौरान देखा जा सकता है कि किस तरह से तेज लहरें भी चल रही है। लेकिन यहां पंडित आरती करते हुए नजर आ रहे हैं, जिस तरह से मंदिरों में एक साथ बहुत सारे दीपक ओके साथ में आरती होती है। इस तरह ही समुद्र आरती भी की जा रही है। समुद्र आरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इस दौरान वीडियो में बड़ी संख्या में लोग दिख रहे हैं।
भगवान जगन्नाथ पुरी विश्व भर में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है जब भी भगवान जगन्नाथ पुरी रथ पर सवार होकर निकलते हैं लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर भक्तों की भी काफी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है लोगों ने जय कारे के रिएक्शन दिए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है, जिसे भक्तों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।