MS Dhoni Farming: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में एक बार फिर अपनी दमदार बल्लेबाजी और चतुराई भरी कप्तानी का परचम लहराते हुए नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन आज भी आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में रहते हुए काफी सफल बल्लेबाज कप्तान और विकेटकीपर रहे हैं आज भी उनके नाम कहिए से रिकॉर्ड है जिन्हें कोई नहीं तोड़ पाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने जितनी अपनी बेटिंग से टीम इंडिया के लिए काम किया। उतना ही अपनी चतुराई भरी कप्तानी से भी उन्होंने क्रिकेट के कई बना बड़े टूर्नामेंट भारतीय टीम को जितवा आए हैं।
जमीन से जुड़े हैं महेंद्र सिंह धोनी
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आज भी महेंद्र सिंह धोनी सभी के चहेते क्रिकेटरों में से एक है आज उनसे जुड़ी हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने गांव रांची में एक फार्म हाउस बनाया है जिसमें वह खेती करते हुए नजर आते हैं। इतनी नहीं उनके फार्म हाउस में कई एनिमल भी देखने को मिलते हैं।
माही को फार्मिंग का काफी ज्यादा शौक है ऐसे में वहां खुद ट्रैक्टर चलाते हुए कई बार देखे जा चुके हैं। ऐसे में हाल ही में उनका एक और वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने स्वराज 963 ट्रैक्टर को चलाते हुए खेत में नजर आ रहे हैं माही के साथ के बड़े अंदाज को उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ज्यादातर अपने फार्म हाउस पर रहना पसंद करते हैं जहां पर हर एक फैसिलिटी मौजूद है।