Arjun Malaika Video: बी-टाउन के कलाकार हमेशा ही अपने चाहने वालों के बीच में सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। लेकिन इनमें भी कुछ जोड़ियां ऐसी है जो हमेशा ही चर्चाओं का विषय रहती हैं। इन में ही नाम आता है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का दोनों चाहे फिलहाल रिलेशनशिप में हो लेकिन यहां कपल हमेशा ही कैमरे के सामने कुछ ना कुछ करता हुआ नजर आता है जो कि लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद है।
मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट करते आ रहे हैं दोनों की बॉन्डिंग और दोनों को एक साथ देखना लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। इतना ही नहीं दोनों अपने रिश्ते से काफी ज्यादा खुश है। इसका अंदाजा दोनों के चेहरे की मुस्कान से ही लगाया जा सकता है दोनों के चाहने वाले लगातार दोनों की शादी के कयास लगा रहे हैं।
इस बीच दोनों के कई वीडियो और फोटो लगाता सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसे देख कर फैंस काफी ज्यादा चौक गए है। गौरतलब है कि हमेशा अपनी मुस्कान से लाइमलाइट लूटने वाले दोनों ही कलाकार मुंबई एयरपोर्ट पर अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए।
View this post on Instagram
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मलाइका अरोड़ा ने अपने चेहरे को कैप और गॉगल के सहारे प्रोटेक्ट किया हुआ है तो वही अर्जुन कपूर ने अपने चेहरे पर ब्लैक कलर का मास्क लगाया हुआ है। लेकिन दोनों की जोड़ी को इस दौरान भी उनके चाहने वालों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
लेकिन हमेशा लाइमलाइट में रहने वाले कलाकार इस तरह से प्रोटेक्ट करते हुए निकले यह लोगों को हजम भी नहीं हो रहा है। बताते चलें कि हाल ही में एक इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर को देखकर मलाइका अरोड़ा पब्लिक प्लेस पर ही अपने प्यार की बरसात करती हुई नजर आई थी। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि दोनों हमेशा ही एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं।