बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) जितने ज्यादा चर्चाओं में अपनी फिल्मों के लिए नहीं रहते उससे कहीं ज्यादा अपनी बेटी न्यासा (Nysa Devgan) को लेकर रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों से दूर रहने के बाद भी अजय देवगन की बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा पॉपुलर है कि उनसे जुड़ी तस्वीरों वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती है। न्यासा अपने बोल्ड लुक के लिए हमेशा ही चर्चाओं का विषय रही है लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं।
लेकिन कई बार न्यासा कुछ ऐसा काम कर देती है जिसकी वजह से उनके माता-पिता को भी लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है न्यासा देवगन वैसे तो फिलहाल पढ़ाई कर रही है। लेकिन जिस तरह से उनके तस्वीर और वीडियो सामने आते हैं। उनके बाद उनके भी बॉलीवुड में आने के कयास लगने चालू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली न्यासा हमेशा ही कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जो चर्चाओं का विषय बन जाता है।
View this post on Instagram
बता दें कि इन दिनों अजय देवगन की लाडली अपने दोस्तों के साथ ग्रीस में वेकेशन इंजॉय करती हुई नजर आ रही है। जहां से उनकी तस्वीर और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनका हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें दोस्तों के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद से ही खूब वायरल हो रहा है। इस पर लोगों के कमेंट पभी खूब देखने को मिल रहे हैं। न्यासा का पहली बार ऐसा डांस वाला अवतार सभी ने देखा है, जिसे देखकर सब हैरान है।