कॉमेडियन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में बड़ी पहचान बनाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के लंबे समय से बबीता जी का किरदार निभाती ही नजर आ रही है। बता दें कि अदाकारा अपनी दमदार अदाकारी के साथियों की खूबसूरती के लिए ही पहचानी जाती है। मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी सुर्खियों में बनी रहती है। उनसे जुड़ी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है।
सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली बबीता जी अपने से जुड़ी हर जानकारी को अपने चाहने वालों के साथ में साझा करना पसंद करती है। हाल ही में उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि वे बारिश के मौसम थाईलैंड में सोलो वेकेशन एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
View this post on Instagram
बता दें कि मुनमुन दत्ता ने इस दौरान की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। जो तेजी से वायरल हो रही है आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से लोगों के बीच में बड़ी पहचान बनाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। यही कारण है कि वे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें चर्चाओं में हैं।
View this post on Instagram
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मुनमुन दत्ता कभी खूबसूरत वादियों में तस्वीर खिंचवा ती हुई नजर आ रही है तो कभी वह भगवान के चरणों में शीश झुकाते हुए नजर आई है। उनके हर एंगल के पोज उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ साझा किए हैं इस दौरान देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिल रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बबीता जी इस दौरान ब्लू कलर की काफी शानदार ड्रेस में नजर आई उन्होंने मेकअप भी काफी शानदार किया हुआ है। जिसमें वह बला की खूबसूरत दिखाई दे रही है। उन्होंने इस दौरान बहुत सी तस्वीरों को साझा किया है और सभी तस्वीरें उनके चाहने वालों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। बबीता जी हमेशा से ही सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है।