मनोरंजन दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों पेरिस में वेकेशन इंजॉय करने पहुंचे जहां से लगातार उनकी तस्वीरें सामने आ रही है। बता दें कि अर्जुन कपूर 26 तारीख को जन्मदिन है पहले ही कपल जन्मदिन की तैयारी के लिए बाहर निकल चुका है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड का जन्मदिन कितना आलीशान तरीके से मनाना चाहती है।
मलाइका और अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने वेकेशन के प्राइवेट तस्वीरों को साझा किया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है। बता दें कि दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपने प्राइवेट तस्वीरों को भी सबके साथ शेयर करना पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों कलाकारों के चाहने वाले उनसे जुड़ी हर एक अपडेट को देखना चाहती ज्यादा पसंद करते हैं।
सामने आए तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से मलाइका अरोड़ा प्लेन में नजर आ रही है और अर्जुन कपूर उनकी तस्वीरों को क्लिक कर रहे हैं इस दौरान उनके सर पर कुछ समय पहले आई चौथ पर उन्होंने बैंडेड लगाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी मलाइका अरोड़ा बड़ा की खूबसूरत लग रही है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। पहले भी कई बार वेकेशन एंजॉय कर चुके हैं।
कुछ तस्वीरें अर्जुन कपूर की भी सामने आई है जिसमें वे पेरिस में दीवाल के सहारे खड़े होकर जबरदस्त पोज दे रहे हैं। यह तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की है। बता दें कि दोनों कलाकार आपस में एक दूसरे की तस्वीरों को क्लिक करते हैं और फिर अपनी स्टोरी पर साझा करते हैं जिन्हें फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अर्जुन कपूर अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।
ऐसी तस्वीरें ऐसी भी सामने आई है जिसमें हाथों के सहारे दिल बनाया गया है। इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं बता दें कि दोनों की जोड़ी हमेशा से ही काफी ज्यादा पसंदीदा रही है अब तो दोनों के चाहने वाले लगातार उनकी शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं। लेकिन अभी कलाकारों की तरफ से अपनी शादी को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन फिलहाल तो दोनों जन्मदिन की जमकर तैयारियां कर चुके हैं।