जन्म के बाद बच्चे के लिए मां किसी ढाल से कम नहीं होती है। वह हर बुरी से बुरी परिस्थिति में अपने बच्चों को पालने की क्षमता रखती है। चाहे इसके लिए उसे समाज से ही क्यों ना लड़ना पड़े। आपने आज तक ऐसे बहुत से मामले देखे होंगे। जिसमें मां अपने फर्ज के साथ अपने बच्चे को भी पालती है। आज हमें किसी की मां की बात करने जा रहे हैं जो अपने फर्ज के साथ अपने बच्चे की भी सेवा कर रही है।
आज हम जिस मां की बात करने जा रहे हैं वह महिला कॉन्स्टेबल है। जो अपनी ड्यूटी के साथ अपने बच्चे का भी लालन-पालन करती है। बता दें कि यह महिला कॉन्स्टेबल अपने 7 महीने के बच्चे को लेकर रोज ड्यूटी पर आती है। (Woman Cop In Assam Carries 7 Month Old Baby) अपना फर्ज भी निभाती है और साथ में ही एक मां का फर्ज भी निभा रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। महिला कांस्टेबल के जज्बे को सलाम किया जा रहा है सभी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
न्यूज़ चैनल एनडीटीवी की खबर के अनुसार सभी को प्रेगनेंसी के बाद मेटरनिटी लीव मिलती है। ऐसे में महिला कॉन्स्टेबल को भी मेटरनिटी लीव दी गई थी। लेकिन यह खत्म होने के बाद उन्होंने दोबारा ड्यूटी को ज्वाइन करली। क्योंकि उन्होंने जब दोबारा छुट्टी मांगी तो उनकी छुट्टी को निरस्त कर दिया गया। ऐसे में महिला कॉन्स्टेबल ने अपने बच्चे के साथ ही अपने फर्ज को निभाना सही समझा और आज वे दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बनी हुई है।
इस महिला कांस्टेबल का नाम सच्चिता रानी रॉय है। जो अभी 27 वर्ष की है। आज भी अपनी ड्यूटी के साथ अपनी मां होने का फर्ज भी बखूबी निभा रही है खबरों की मानें तो वे रोज सुबह 10:30 बजे अपनी ड्यूटी पर आती है और पूरा समय खत्म करने के बाद अपने वापस घर चली जाती है। इस बार उनका बच्चा भी उनके साथ में ही रहता है। वह अपने फैंस के साथ अपने बच्चे की भी पूरी तरह से देखभाल करती है उनसे जुड़ी तस्वीर और वीडियो इन दिनों चर्चाओं में है।