सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते रहते है जिन्हे देख सुनकर बड़ा ही अचंभा होता है। किस्मत का खेल बड़ा ही निराला होता है,कब किसी को राजा से रंक और रंक से राजा बनादे कुछ कहा नही जा सकता। कहते है जब किस्मत चमकती है तो इंसान के दिन पलट जाते है। कुछ ऐसा ही हुआ है बांग्लादेश के एक मछुआरे के साथ जिसके जाल में उसकी किस्मत की चाबी आकर फंस गई।
दरअसल, इस मछुआरे को 18.20 ग्राम की एक मछली मिली है जो काफी कीमती है। जब उसने इसे पकड़ा और अपने एक हाथ से उठाने की कोशिश की तो वो भी उसका वजन उठाकर हैरान रह गया की आखिर इस मछली में ऐसा क्या है की ये इतनी वजनी है। लेकिन ये अचंभा तब और ज्यादा बढ़ गया जब वो मछुआरा उसे लेकर बाजार में बेचने गया। वहां जाकर जब उसे उस मछली की कीमत के बारे में पता चला तो उसकी आंखे खुली की खुली रह गई।
एक पत्रकार ने इस मामले पर पूरी जानकारी दी और बताया साथ ही उस मछली की एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमे उन्होंने लिखा है की 18.20 किलो की ये कतला मछली बांग्लादेश की पद्मा नदी में फंस गई थीं।जब इस मछली को बाजार में बेचा गया तो इसकी कीमत करीब 21,597 रुपए लगाई गई। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया। इस मछली के मिलने के बाद मछुआरे की किस्मत ही बदल गई।
एक न्यूज मैगजीन के मुताबिक मिली जानकारी के आधार पर मछुआरे का नाम गुरुदेव हलदर है जिसने शनिवार को 18.2 किलो की ये कतला मछली को गोलंदा उपजा नाम के दौलतदिया फेरी घाट के पास पद्मा नदी से पकड़ा है।ये अब तक की पकड़ी गई कतला मछलियों में सबसे बड़ी बताई जा रही है।मछुआरे के अनुसार वो रोज की तरह अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था तभी ये मछली उसके जाल में फंस गई।
मछुआरे गुरुदेव हलदर के मुताबिक जैसे ही उसने ये मछली पकड़ी उसके ठीक बाद वो और उसके साथी जल्दबाजी में इतनी बड़ी मछली को देखकर बाजार में बेचने निकल पड़े,और घाट के पास बने मछली बाजार में मछली बेचने चले गए। वहां के एक स्थानीय मछली व्यापारी मोहम्मद चंदू मोल्ला ने इस मछली को खरीद लिया और इसकी कीमत 1400 टका किलो के हिसाब से 25,480 टका में खरीद लिया हैं