बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार सोनू निगम आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद आज तक कई फिल्मों को अपनी आवाज दी है यही कारण है कि आज भी लोगों के दिलों में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है आज भी उनके गानों को सुना जाता है। सोनू निगम ने अपने करियर में फिल्मी गानों के अलावा कई शो को भी होस्ट किया है जिससे उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर बड़ी पहचान मिली हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम के लिए इतना बड़ा मुकाम हासिल करना आसान नहीं रहा उन्होंने काफी परेशानियों का सामना किया है तब जाकर वे यहां तक पहुंच पाए हैं। सोनू का जन्म साल 1973 में हुआ था। संगीत की बात की जाए तो यहां को भी उनके अंदर विरासत से ही रही है बता दे कि उनके पिता भी एक संगीतकार थे जो छोटे-मोटे शो में गाया करते थे। सोनू ने भी बहुत छोटी उम्र में ही माइक पकड़ लिया था।
View this post on Instagram
अपने पिता की गायकी देखकर सोनू निगम ने भी अपने करियर को संगीत के नाम करने का शुरू से ही ठान लिया था यही कारण था कि वह अपने पिता के साथ महेश 4 साल की उम्र से ही शादी और पार्टियों में गाया करते थे। सोनू निगम के साथ बड़ी बात या रही कि 4 साल की उम्र में अभी उनकी गायकी इतनी अच्छी थी कि लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते थे बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाना चालू कर दिया था।
सोनू निगम का कहना है कि वे मोहम्मद रफी से काफी ज्यादा इंस्पायरर हुए हैं और उन्होंने अपनी गायकी के लिए सबसे ज्यादा उनके गानों का ही उपयोग किया है। अबे छोटे थे जब मोहम्मद रफी के गाने काफी ज्यादा गुनगुनाया करते थे। सोनू के संगीत के प्रति लगन को देखते हुए उनके पिता अगम निगम ने भी सोचा कि बेटे को अच्छी संगीत शिक्षा मिलनी चाहिए तो उन्होंने सोनू को मुंबई लाने का फैसला कर लिया और यहां उन्हें संगीत की शिक्षा दी गई। बता दे कि सोनू ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से अपने आगे की संगीत शिक्षा प्राप्त की है।
View this post on Instagram
जिस समय सोनू निगम मुंबई में संगीत की शिक्षा ले रहे थे उस समय उनकी उम्र महज 18 वर्ष थी। एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले सोनू निगम के लिए मुंबई जैसे महानगर में रहना इतना आसान नहीं था। इसीलिए वे अपने गुजारे के लिए स्टेज शो किया करते थे। लेकिन सोनू निगम की किस्मत में काफी आगे तक जाना लिखा हुआ था। इंडस्ट्री के अंदर सोनू निगम को बड़ी पहचान टीवी सिंगिंग शो ‘सारेगामा’ ने दिलवाई। इसके बाद इस उभरते हुए कलाकार को गुलशन कुमार पहली बार फिल्म में गाने का मौका दिया।
View this post on Instagram
सोनू निगम ने भी काफी परेशानी के बाद मिले मौके को जरा भी नहीं छोड़ा बता दें कि उन्होंने फिल्म ‘बेवफा सनम’ में ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ गाना गाया जिसने उन्हें रातोंरात बड़ा संगीतकार बना दिया यह गाना आज भी लोगों की जुबां पर गुनगुनाता रहता है। इसके बाद सोनू निगम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्टेज शो से अपनी गायकी चालू करने वाले सोनू निगम आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार है। बता दें कि उन्होंने हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं में गाने गाए हैं। सोनू निगम को उनकी गायकी के लिए कई बड़े अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे नेशनल अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।