ई-69 जो है दुनिया की सबसे आखिरी रोड़, 14 किलोमीटर के इस हाईवे पर अकेले जाने पर है पाबंदी

Follow Us
Share on

क्या आपने कभी सोचा है की इस दुनिया का आखिरी कोना कहा होगा, और इस दुनिया के आखिर तक जाने वाली सड़क कोनसी है? आज हम आपको ऐसी ही सड़क के बारे में बताने जा रहे है जिसे दुनिया की आखिरी सड़क भी कहा जाता है। दरअसल, उत्तरी ध्रुव पृथ्वी जहां पर पृथ्वी की धुरी घूमती है नर्वे में स्थित है।

New WAP

World Last Road End 1

E-69 नामक सड़क पृथ्वी और नर्वे के चोर को आपस में जोड़ती है। इस सड़क के आगे सिर्फ आपको बर्फ और समुद्र ही दिखाई देगा। इसी वजह से इसे दुनिया की आखिरी सड़क भी कहा जाता है। यह रोड 14 किमी तक लम्बी है, यहाँ पर कुछ ऐसी जगहे भी है जहाँ किसी भी व्यक्ति का अकेले जाना सख्त मना है। क्योकि यहाँ रोड बर्फ की चादर से ढंकी रहती है जिसकी वजह से यहाँ खोने का डर सबसे अधिक रहता है। इसलिए एक से ज्यादा लोगो को ही यहाँ जाने की इजाज़त दी जाती है।

World Last Road End 2

New WAP

उत्तरी ध्रुव पर होने के कारण यहाँ गर्मी में न कभी सूरज डूबता है, न ही सर्दियों में रात जल्दी ख़त्म होती है। सर्दियों में तो कभी कभी यहाँ 6 महीने तक सूरज नहीं दिखता। सर्दियों में यहाँ का तापमान -40 डिग्री तक पहुँच जाता है, इतनी ठंडक होने के बावजूद भी लोग यहाँ निवास करते है, साथ ही इसे पर्यटन के हिसाब से भी देखा जाता है।

World Last Road End 5

दुनियाभर से लोग यहाँ घूमने के लिए आते है। जिससे यहाँ रहने वाले लोगो का भी रोज़गार अच्छे से चलता है। यहां तमाम तरह के रेस्त्रा और छोटे मोटे होटल बनाये जा चुके है। यहां डूबता हुआ सूरज और पोलर लाइट्स को देखना अपने आप में बहुत रोमांचक होता है। यहाँ आसमान कभी हरा तो कभी गुलाबी रौशनी उकेरता हुआ दिखाई देता है।

World Last Road End 3

लोगो को यहां एक अलग ही दुनिया में होने का अहसास होता है। यहाँ आने वाले हर यात्री को सुकून मिलता है, पोलर लाइट्स को ‘ऑरोरा’ कहा जाता है। यह रात को दिखाई देता है जब आसमान में अँधेरा छाया होता है। तो अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो एक बार के लिए आप भी इस दुनिया की आखिरी सड़क पर घूमने का प्लान कर सकते है।

World Last Road End 4


Share on