बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में तो अपने नाम का जलवा खूब बिखेरा,लेकिन अब वे हॉलीवुड में भी खासी पहचानी जाने लगी है। इतना ही नहीं उनके पास हॉलीवुड से कई सारे ऑफर भी आ रहे हैं। और जल्द ही वे कई बड़ी फिल्मों में नजर भी आ सकती है। लेकिन फिलहाल तो वे अपने पति निक जोनस को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहती है। हाल ही में उनके पति एक हादसे का शिकार हो गए थे लेकिन अब वे रिकवर होकर वापस काम पर लौट आए हैं।
अब प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका अपने पति निक जोनस को किस करती हुई नजर आ रही है। बता दें कि हाल ही में प्रियंका अपने पति के साथ Billboard Awards 2021 में प्रजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। वहीं उनके पति निक जोनस इस शो के होस्ट थे। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और वह अपने और अपने पति से जुड़ी हर फोटो और वीडियो को लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती है।
View this post on Instagram
लेकिन फिलहाल जो वीडियो प्रियंका चोपड़ा का तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें वे।अपने पति निक जोनस को सबके सामने किस करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं किस करते समय प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर एक अलग ही मुश्कान देखने में आ रही हैं। प्रियंका अपने पति को इस तरह किस कर रही है जिससे उनके राइट साइड कोई मौजूद नहीं है।
View this post on Instagram
जहाँ एक और प्रियंका किस करने में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी और निक का पैर प्रियंका का गाउन पर पड़ जाता है और वह जेंटलमेन की तरह उनका गाउन ठीक करने लगते हैं। वीडियो सब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है तो दोनों ही कलाकारों के फैंस बेहद ही रोमांटिक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खबरों की माने तो इस प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक को सपोर्ट करने आई थी।