रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का वेडिंग वेन्यू हुआ फाइनल, इस पुश्तैनी घर में होगी आलीशान तरीके से शादी

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है। अभिनेत्री पिछले 4 सालों से बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रणबीर कपूर को डेट कर रही है। दोनों कलाकारों के परिवार वाले भी इस शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लेकिन कारणवश यह शादी लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं।

New WAP

लेकिन इन दिनों एक बार फिर दोनों की शादी को लेकर खबरें जोरों पर है और बताया जा रहा है कि इसी महीने दोनों शादी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर 2021 में दोनों की शादी को लेकर खबरें तेज हो गई थी। लेकिन कलाकार की शादी को अपने पारिवारिक समस्याओं के चलते अप्रैल 2022 में फिक्स कर दिया गया था। जिसको लेकर काफी चर्चाएं चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी का वैल्यू भी फाइनल हो चुका है इतने ही नहीं दोनों कलाकार अपने पुश्तैनी घर में शादी करने वाले हैं इस बात की भी खबरें जोरों पर चल रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर की जहां पर शादी हुई थी वही अपनी शादी आलिया भट्ट के साथ करना चाहते हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी चेंबूर में स्थित आरके हाउस में हुई थी।

आलिया-रणबीर की शादी को लेकर यह खबरें भी जोरों पर चल रही है कि दोनों ही परिवार कलाकारों की शादी को जल्द से जल्द करना चाहते हैं। क्योंकि आलिया भट्ट के नाना की तबीयत काफी नाजुक बनी हुई है। ऐसे में वे इस शादी को जल्द ही संपन्न करने की सोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने के दूसरे सप्ताह में दोनों की शादी संपन्न हो सकती है। खबरों की मानें तो इस शादी के लिए तकरीबन 450 महमानों की लिस्ट बनाई गई है।

New WAP

बता दें कि पिछले काफी समय से लगातार शादी की खबरों के बीच रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर से भी शादी की डेट की जानकारी लगातार ली जा रही है लेकिन दोनों की तरफ से अभी तक आया नहीं बताया गया है कि शादी को अप्रैल की किस तारीख को संपन्न किया जाना है। लेकिन जिस तरह से लगातार शादी की खबरें सामने आ रही है ऐसा माना जा सकता है कि अप्रैल महीने में किसी भी दिन दोनों कलाकार की शादी हो सकती है?


Share on