आज खुद के दम पर आलीशान जिंदगी जीती है अभिनेत्री रेखा, करोड़ों रुपए की संपत्ति की है मालकिन

Follow Us
Share on

हिंदी सिनेमा में अपने करियर के 50 साल देने वाली अभिनेत्री रेखा आज अपना 67 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली रेखा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी अदाकारा में गिनी जाती है। आज ही के दिन साल 1954 को मद्रास में जन्मी रेखा आज करोड़ों दिलों पर राज करती है।

New WAP

rekha 1

अपने करियर में अनगिनत फिल्मों में नजर आ चुकी रेखा आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं है वहीं उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए दौलत और शोहरत दोनों ही खूब कमाई है यही कारण है कि आज फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बाद भी अभिनेत्री रेखा आलीशान जिंदगी जीना पसंद करती है। आज भी रेखा मेहंदी ज्वेलरी और साड़ी पहनना पसंद करती है। एक समय ऐसा था जब रेखा को देखने के लिए लोगों की सिनेमाघरों में कतार लग जाया करती थी। आज भी वे लोगों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।

Rekha personal secretary farzana 5

New WAP

अभिनेत्री रेखा की नेटवर्थ की बात की जाए तो लगभग 40 मिलियन डॉलर है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 190 फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने कई रियलिटी शो में भी अपनी अदाकारी दिखाई है अपनी लव लाइफ को लेकर भी रेखा ने खूब सुर्खियां बटोरी है। आज हम इस आर्टिकल में आपको अभिनेत्री रेखा की आलीशान जिंदगी और उनकी प्रॉपर्टी के बारे में बताने जा रहे हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन रेखा मुंबई में रहती हैं उनके पास यहां एक से बढ़कर एक महेंगी प्रोपर्टी मौजूद है।

Rekha Looks Young
Rekha Looks Young

फिल्मों से लोगों के दिलों में बड़ी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रेखा राजनीति में भी अपना दमखम दिखाती है बता दे कि वह पार्लियामेंट की सदस्य हैं। मुंबई के बांद्रा में रहने वाली रेखा बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों की पड़ोसन है वे पॉश इलाके में रहती है। इसके अलावा भी उनके पास कई महेंगी प्रोपर्टी मौजूद हैं। आज रेखा विज्ञापन के माध्यम से सालाना करोड़ों रुपए कमाती है उन्हें कई बड़े-बड़े विज्ञापनों में देखा जाता है। इसके अलावा वे कई रियलिटी शो में भी दिखाई देती है जहां से भी उनकी कमाई होती।

Rekha personal secretary farzana 2

करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन रेखा के पास कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी मौजूद है। उनके पास बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसी महेंगी गाड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के पास महेंगी ज्वेलरी का बड़ा कलेक्शन मौजूद है। हमेशा ही रेखा को ज्वेलरी के साथ में देखा जाता है और वह आज भी अपनी खूबसूरती से सभी को कड़ी टक्कर देती है। रेखा को अपने फिल्मों में योगदान के लिए अब तक कई बार पड़े अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।


Share on