किंग खान के घर ‘मन्नत’ में पार्टी करने का ख्वाब देखा करते थे सुशांत सिंह राजपूत, वजह जान फैंस हुए इमोशनल

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज हमारे बीच मौजूद नहीं है। लेकिन आज भी उन्हें पूरे दिल से याद किया जाता है। आज भी उनसे जुड़ी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होती हैं। उन्होंने छोटी उम्र में लोगों के बीच बड़ी पहचान बनाई। लेकिन उन्होंने भी कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कहना पड़ेगा।

New WAP

shahrukh khan sushant rajput

सुशांत सिंह की निधन की खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं अपने चाहने वालों को भी अंदर से तोड़ दिया था। लेकिन उनकी अच्छाई के चलते आज भी उन्हें याद किया जाता है। साल 2013 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम समय में ही अपनी अदाकारी की छाप छोड़ दी थी। उन्होंने चंद फिल्मों में ही अपने आप को साबित कर दिखाया था।

Sushant Singh Rajput Mahendra Singh Dhoni 3

New WAP

अभिनेता ने धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी उन्हें रातोंरात बड़ा स्टार बना दिया था। एक अच्छे कलाकार के साथ ही सुशांत सिंह पड़े लिखे एक्टर थे। उन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग ही छवि बना ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं अभिनेता शाहरुख खान के आशियाने मन्नत में पार्टी करने का ख्वाब देखा करते थे। क्योंकि वे मुंबई में अक्सर शाहरुख खान के घर के सामने से निकला करते थे।

गौरतलब है कि कलाकार बनने से पहले उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया लेकिन उन्होंने जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनके किस्मत भी इतने अच्छे रहे की उन्हें शाहरुख खान के घर का बुलावा उनकी तरफ से ही आ गया और उनका अधूरा ख्वाब पूरा हो गया। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी सितारों के साथ पार्टियों में नजर भी आते थे।


Share on