B-Town Flop Star Kids : सुपरस्टार के बेटा बेटी ही निकले सुपरफ्लॉप, जानिए आजकल कहां गुमनाम है राजकुमार का परिवार

Follow Us
Share on

B-Town Flop Star Kids : राजकुमार अपने समय के एक बहुत ही बड़े एक्टर थे और उन्होंने अपने बेहतरीन ऐक्टिंग की बदौलत देश दुनिया में खूब नाम कमाया। राजकुमार के एक डायलॉग से फिल्म हिट हो जाया करती थी लेकिन उनके बेटा बेटी फ्लॉप निकले। जी हां हम बात कर रहे हैं राजकुमार के बेटे पुरु राज और बेटी वास्तविकता पंडित की।

New WAP

जानिए B-Town Flop Star Kids के बारें में

80-90 दशक के राजकुमार सुरीले एक्टर थे और उनके एक डायलॉग से ही फिल्में हिट हो जाया करती थी। प्रोफेशनल के साथ राजकुमार की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। राजकुमार ने एयर होस्टेस जेनिफर से शादी रचाई और राजकुमार ने शादी के बाद जेनिफर को हिंदू रीति रिवाज से रखा और उनका नाम बदलकर गायत्री कर दिया दोनों के तीन बच्चे हुए।

राजकुमार की तरह हिट नहीं हो पाए उनके बच्चे

राजकुमार की तरह उनके बेटे पुरु राज ने बॉलीवुड में हाथ आजमाया लेकिन वह फ्लॉप हो गया। 1996 में बाल ब्रह्मचारी से राजकुमार के बेटे ने डेब्यू किया। उन्होंने 16 फिल्मों में छोटे बड़े रोल निभाए लेकिन वह फिल्मों पर कभी हिट नहीं हो पाए। फिल्मों में उन्हें खास पहचान नहीं मिली जिसके बाद वह फिल्मों से दूर हो गए।

Also Read : बॉलीवुड के इन बड़े सितारों ने नहीं देखा स्कूल के बाद कॉलेज का चेहरा, लेकिन फिर भी करते हैं बॉलीवुड पर राज

New WAP

जानिए अब क्या करते हैं राजकुमार के बेटे

राजकुमार के बेटे 52 साल के हो चुके हैं और अभी उनके बारे में कोई खास जानकारी किसी को उपलब्ध नहीं। अब उनके बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

राजकुमार की बेटी को भी नहीं मिली सफलता

गुरु की तरह उनकी बहन वास्तविकता पंडित को भी सफलता नहीं मिली। 1996 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन सफल नहीं हो पाई फिर 2000 में डायरेक्ट निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने उन्हें अपनी फिल्म दिल भी क्या चीज है इसमें इन मौके पर रिप्लेस कर दिया। इस फिल्म से रिप्लेस होने के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं किया।


Share on