श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया वीडियो, फैंस बोले “आपकी आंखें बिल्कुल सुशांत की तरह हैं!”

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले के बाद से ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार न्याय की मांग कर रही है। इसके लिए उनके द्वारा कई तरह के कैंपेन भी चलाए गए और आज भी वे समय-समय पर अपने भाई को याद किया करती है। बता दें कि सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

New WAP

और वे अक्सर अपने सोशल एकाउंट पर सुशांत से जुड़ी फोटो, वीडियो शेयर किया करती है। जिसके चलते उन्हें सुशांत के फैंस भी खाफी ज्यादा फॉलो करते हैं। वहीं हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कृष्ण भजन गाती हुई दिखाई दे रही हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। और सभी श्वेता के इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में श्वेता सिंह कीर्ति ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। और वे इस दौबारा खाफी ज्यादा सुंदर दिखाई दे रही है। इसमें वह श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी भजन गाती हुई दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि श्वेता सुशांत सिंह निधन मामले के बाद से ही खाफी चर्चाओं में रहती है।

वहीं उनकी इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “आपकी आंखें बिल्कुल सुशांत की तरह हैं.” वहीं, एक यूजर ने लिखा, “आप बहुत-बहुत-बहुत खूबसूरत हैं, हमेशा खुश रहें…” बता दें कि इससे पहले भी श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं। हालांकि वे पति के साथ कैलीफोर्निया में रहती हैं। लेकिन अभिनेता के निधन के बाद वह भारत आई थीं।

New WAP


Share on