14 अप्रैल फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी यादगार लम्हा बन गया है जिसका पिछले काफी समय से पूरे इंडस्ट्री के लोग इंतजार कर रहे थे। बता दें कि पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पंजाबी रीति रिवाज से शादी कर ली इसके बाद से ही दोनों की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है दोनों अपनी शादी में काफी खुश और रोमांटिक नजर आए।

वायरल हो रही शादी की तस्वीर और वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस शादी के बाद कितने ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं दोनों इस दिन का पिछले 5 सालों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन दोनों कलाकारों का सपना पूरा हो गया और अब यह हमेशा के लिए पति पत्नी बन गए हैं।

बता दें कि दोनों कलाकारों के फैंस भी दोनों को शादी के बंधन में बनता हुआ देखना चाहते थे। शादी से जुड़ी बहुत सी तस्वीर और वीडियो ऐसी भी सामने आई है। जिसमें रणबीर कपूर पब्लिक के बीच अपने आप को रोक नहीं पाते हैं, और आलिया भट्ट को अपनी गोद में उठाकर कैमरे के सामने जमकर पोज देते हैं। इस दौरान वे काफी ज्यादा रोमांटिक भी नजर आए।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी सीक्रेट तरीके से संपन्न हुई। दोनों कलाकारों ने अपने शादी से जुड़ी एक ही जानकारी को वायरल नहीं होने दिया। हालांकि शादी संपन्न होने के बाद दोनों कलाकार ही मीडिया से रूबरू होने बाहर आए। इतना ही नहीं आलिया ने तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तमाम तस्वीर और वीडियो को साझा किया है। जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

पब्लिक के बीच ही रणवीर कपूर इतने ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं कि वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट को अपनी गोद में उठा लेते हैं। इस दौरान आलिया भट्ट काफी ज्यादा शर्माती हुई नजर आती है। लेकिन रणबीर कपूर तो अपनी दुल्हनिया को घोड़ी में नहीं अपने हाथों में ही उठाकर ले जाना चाहते थे। इस मंजर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।