Raina Hints CSK Captain : महेंद्र सिंह धोनी के बाद कौन होगा चेन्नई का IPL 2024 में अगला कप्तान, सुरेश रैना ने दिया बड़ा हिंट

Follow Us
Share on

Raina Hints CSK Captain : आईपीएल शुरू होने में कुछ घंटे बाकी है और आईपीएल से जुड़ी कई खबरें सामने आने लगी है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से कप्तानी संभाल रहे हैं। अगर महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं रहते हैं तो कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड चेन्नई के कप्तानी की भूमिका निभा सकते हैं।

New WAP

सुरेश रैना ने धोनी को लेकर दिया हिंट

इस बात को लेकर सुरेश रैना ने हिंट दिया है। सुरेश रैना (Raina Hints CSK Captain) ने कहा कि “सबसे बड़ा सवाल है कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान कौन होगा। महेंद्र सिंह धोनी अगर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ देते हैं तो वह इस टीम के कोच या अन्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के बाद अच्छा विकल्प ऋतुराज गायकवाड है।

ऋतुराज गायकवाड पिछले तीनों सीजन में सीएसके के लिए काफी अच्छा स्कोर बनाए हैं और 2020 से वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने की वजह से उन्हें सीएसके के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।

सुरेश रैना से जब पूछा गया कि वह सीएसके के अगले कप्तान के रूप में किसे देखते हैं तो उन्होंने कहा कि अभी भी वह स्टार खिलाड़ी के रूप में महेंद्र सिंह धोनी को ही देखते हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

New WAP

सुरेश रैना ने कहा कि मैं 2008 से टीम की देखभाल कर रहा हूं और अब महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हैं। रैना ने कहा कि मैं महेंद्र सिंह धोनी को 5 साल और कम से कम दो-तीन साल खेलते हुए देखना चाहता हूं। महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही अच्छे प्लेयर है और वह अपनी ड्यूटी को काफी अच्छे से निभाते हैं।

Also Read : सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर ने लगाई पुलिस से गुहार, दिल दहलाने वाली वारदात के लिए मांगा इन्साफ, जानिए मामला

साल 2024 में सीएसके के प्लेयर

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।


Share on