प्रियंका गांधी के खास पत्रकार ने बताया हाथरस कांड को ईश्वर का दिया सुनहरा मौका

Follow Us
Share on

माधवन नारायणन जो कि एक पत्रकार है और गांधी परिवार खासतौर पर प्रियंका गांधी के सलाहकार के तौर पर जाना जाता हैं, उनके एक ट्वीट ने कांग्रेस की अंदरूनी सोच की पोल खोल दी हैं।

New WAP

माधवन नारायणन ने एक ट्वीट करके कहा कि हाथरस कांड भगवान का भेजा एक सुनहरा मौका हैं। एक दलित महिला के साथ हुए अत्याचार को भगवान का उपहार कहना क्योंकि इसके माध्यम से योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का मौका मिलेगा, निहायत ही बेशर्मी और गिरी हुई सोच का प्रदर्शन हैं।

Madhavan Narayanan tweet

एक ट्वीट ने खोल दी कांग्रेस की पोल

माधवन नारायनन की यह सोच कांग्रेस द्वारा पिछले कुछ दिनों से किये जा रहे तमाशे का पूरा सच खोल कर रख देती हैं। कांग्रेस जो कि बलरामपुर में हुए लव जिहाद हत्याकांड पर चुप हैं, कांग्रेस जो राजस्थान में 24 घंटो में हुए 16 बलात्कार की घटनाओं पर चुप हैं वो ही कांग्रेस हाथरस कांड पर अपने दोनों राजकुमार राजकुमारी समेत सड़को पर कूद रही हैं। यहां तक कि चन्द्रशेखर रावण तक के साथ मंच साझा किया जा रहा हैं।

ये दिखाता है कि कांग्रेस का हाईकमान भी हाथरस को एक सुनहरा मौका मान रहा हैं। इसीलिए कांग्रेस के भेजे पत्रकार झूठ , छल, फरेब का कुचक्र रच रहे हैं।

New WAP

आज तक की पत्रकार का ऑडियो जिसमे साफ तौर पर पैसे का लालच देकर मृतक महिला के परिवार को भड़काने की कोशिश की जा रही हैं। स्पष्ट हैं कांग्रेस का इको सिस्टम देश में खासतौर पर यूपी में आग लगाना चाहता हैं।


Share on