40.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023
spot_img

बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, सादगी ने जीता फैंस का दिल

Priyanka Chopra at Siddhivinayak: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इंडिया आई हुई है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनेत्री छाई हुई है, उन्हें अंबानी परिवार के प्रोग्राम में देखा गया था। इसके बाद फिल्म के इवेंट के दौरान भी उन्हें देखा गया था।

New WAP

Priyanka Chopra Siddhivinayak Temple

लेकिन हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें अपनी बेटी मालती के साथ में वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को लेकर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची। दोनों मां बेटी की मंदिर से तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : जब बेटी प्रियंका चोपड़ा की आदतों से तंग आकर पिता अशोक चोपड़ा ने वेस्टर्न कपड़े पहनने पर लगा दी थी रोक

New WAP

जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है लोग प्रियंका चोपड़ा की आस्था की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दोनों मां बेटी इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लिए बाबा के सामने नतमस्तक करवाती हुई नजर आती है।

यह भी पढ़ें : जब फैशन के चक्कर में प्रियंका चोपड़ा हुई महफिल में Oops Moment का शिकार, हाथों से भी नहीं बचा पाई अपनी लाज

इस दौरान पंडित बेटी मालती को टिका लगाते हुए दिखाई देते हैं। प्रियंका चोपड़ा बेटी हो गोदी में लिए बाबा की भक्ति में लीन होती हुई दिखाई देती है। मंदिर दर्शन करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी सुंदर नजर आ रही है दोनों मां बेटी को मंदिर में देखकर वहां पर मौजूद लोग दोनों का वीडियो बनाते हुए नजर आए।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles