Socking: जन्म से पहले ही नेहा कक्कड़ को मारना चाहती थीं उनकी मां, इस वजह से नहीं करा पाईं अबॉर्शन

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार नेहा कक्कड़ आज अपना 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। बता दें कि उन्होंने अपने गाने के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से लगाकर लोगों के बीच में काफी बड़ी पहचान बनाई है आज उनके गाने लोगों की जुबां पर बने हुए रहते हैं। 4 साल की उम्र में जगराते में गाते हुए अपने करियर की शुरुआत करने वाली नेहा कक्कड़ आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं है।

New WAP

mother wanted to kill Neha Kakkar 2

हालांकि उन्होंने इतने बड़े मुकाम को हासिल करने के लिए कई परेशानियों का सामना किया लेकिन कभी भी अपने ख्वाब को उन्होंने अधूरा नहीं छोड़ा यही कारण है कि आज भी इतने बड़े पायदान पर मौजूद है आज भी अपने शादीशुदा जिंदगी में भी काफी खुश है दोनों पति पत्नी हमेशा साथ में नजर आते हैं। नेहा कक्कड़ बॉलीवुड के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर है। उनके गाने रिलीज होने के बाद तेजी से वायरल होते हैं।

लेकिन आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप आज तक अनजान रहे होंगे आज इतने बड़े मुकाम को हासिल करने वाली नेहा कक्कड़ कई परेशानियों के दौर से यहां तक पहुंची है। इतना ही नहीं उन्होंने वह दौर भी देखा है जब किराए के मकान में काफी गरीबों वाले हालात में उन्होंने अपना समय व्यतीत किया है। इतना ही नहीं एक समय ऐसा था जब उनकी मां उन्हें मारना भी चाहती थी। वे नेहा को जन्म ही नहीं देना चाहती थी।

mother wanted to kill Neha Kakkar 3

एक इंटरव्यू के दौरान टोनी कक्कर ने चौका देने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि उनके माता-पिता तीसरे बच्चे को नहीं चाहते थे। क्योंकि उनकी घर की स्थिति इतनी ज्यादा अच्छी नहीं थी कि वह इतने बच्चों का पालन पोषण कर सकें लेकिन समय ज्यादा निकल जाने की वजह से उनकी मां का अबॉर्शन नहीं हो पाया इस वजह से नेहा कक्कड़ का जन्म हुआ और यदि अबॉर्शन हो जाता तो आज हमारे बीच नेहा कक्कड़ जैसी गायका नहीं रहती।

New WAP

साल 1988 में पैदा हुई नेहा कक्कड़ और 34 साल की हो चुकी है उन्होंने 4 साल की उम्र में ही गायकी के हुनर को सीख लिया था। उनकी बड़ी बहन जगराते में गाया करती थी। ऐसे में नेहा कक्कड़ भी अपने भाई बहन के साथ जगराते में जाया करती थी। यहीं से उन्होंने गायकी का अनुभव लिया और अपने सफर को आगे बढ़ाया। नेहा ने इंडियन आइडिल में भी अपनी गायकी का हुनर दिखाया था। लेकिन उन्हें एल्बम नेहा द रॉकस्टार से बड़ी कामयाबी मिली थी।

neha kakkad sister

बता दें कि एक बार सफर शुरू करने के बाद नेहा कक्कड़ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा उन्होंने सेकंड हैंड जवानी गाने से लोगों के बीच में बड़ी पहचान बनाई और यहां से उनका संगीत का सफर ऐसा चला कि उन्होंने हमेशा सफलता ही देखी है। आज नेहा कक्कड़ बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी संगीतकार है। अपने अब तक के संगीत करियर में वे ना जाने कितने गाने गा चुकी है। उनकी आवाज के लोग दीवाने हैं।


Share on