इतिहास रचने के बाद छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड नदी और पहाड़ों के बीच पहुंचे गोल्डन बॉय Neeraj Chopra, देखें वीडियो

Follow Us
Share on

Neeraj Chopra: भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जो आज दुनिया भर में गोल्डन बॉय के नाम से जाने जाते हैं। अपने अब तक के करियर में कई इतिहास रच चुके हैं। बता दें कि उन्होंने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा आज देश के हीरो के रूप में देखे जाते हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के बाद से ही लगातार एक के बाद एक बड़े इतिहास रचे हैं।
Neeraj Chopra Brand Valueहाल ही में उन्होंने डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल हासिल करते हुए बड़ा इतिहास रचा है। इस तरह का बड़ा कारनामा करने वाले वह इकलौते भारतीय थ्रोअर है। नीरज चोपड़ा जितने ज्यादा अपने खेल के लिए पहचाने जाते हैं उससे कहीं ज्यादा अपने सरल स्वभाव के लिए भी पहचाने जाते हैं। बता दें कि इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद भी नीरज चोपड़ा आज काफी सिंपल तरीके से जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

New WAP

नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि वह पहाड़ों और नदियों के बीच क्वालिटी टाइम इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि खिलाड़ी पहाड़ों के बीच में नजर आते हैं।
Neeraj Chopra vacationइस दौरान उन्हें नदियों में पानी के साथ खेलते हुए भी देखा गया है। इतना ही नहीं इस दौरान वह ट्रेन में बैठे हुए भी नजर आए है। इस वीडियो को खुद गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में इस बात की भी जानकारी साझा की है कि वह 36वें नेशनल गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे जो कि 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच गुजरात में होना है।


Share on