7th Pay Commission : चुनाव से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA और HRA में हुई इतनी बढ़ोतरी

Follow Us
Share on

7th Pay Commission : लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार के दिन केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% हो गया है। 46% अभी तक महंगाई भत्ता था और अब 50% हो जाएगा।

New WAP

सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2024 से जून 2024 तक के लिए लागू होगा। इसका लाभ एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन भोगियों को मिलने वाला है। मोदी सरकार के द्वारा लगातार तीसरी छमाही में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।

7th Pay Commission में भी की गई बढ़ोतरी

नई बढ़ोतरी के बाद में गए भत्ते 50 फ़ीसदी तक हो जाएगा। सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के सिफारिश के अनुसार इस बढ़ोतरी के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारीयों के HRA में भी बढ़ोतरी होने वाली है।

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इस फैसले से सरकार का बोझ 12869 करोड़ तक बढ़ जाएगा। HRA मे भी बढ़ोतरी होने वाला है इसके साथ ही ग्रेजुएट की सीमा भी बढ़ा दी गई थी। इस फैसले की जानकारी देते हुए वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अब 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो जाएगी। अभी ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख है।

New WAP

Also Read : महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है यह सेविंग्स स्कीम, शानदार रिटर्न और टैक्स की भी बचत…

काफी लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने का इंतजार था और अब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई है। चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से केंद्र सरकार के 49.18 लाख कर्मचारियों के अलावा 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की संभावना है, क्योंकि महंगाई राहत (DR) में भी उसी दर से बढ़ोतरी की गई है।


Share on