मलाइका अरोड़ा की हेल्थ अपडेट आई सामने, बहन अमृता ने बताया कब होंगी हॉस्पिटल से डिसचार्ज?

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सड़क हादसे का शिकार हो गई है इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि नहीं उनके एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद चाहिए उनके चाहने वाले लगातार उनकी हेल्प अपडेट के बारे में जानकारी पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं उनके जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है। मलाइका अरोड़ा के साथ यह हादसा उस समय हुआ जब वे एक फैशन इवेंट को कवर कर वापस मुंबई लौट रही थी।

New WAP

Amrita Arora told about malaika arora health

बता दें कि अब हाल ही में उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने उनकी हेल्थ के बारे में मीडिया से बातचीत की है उन्होंने बताया है कि इस हादसे में मलाइका की आंख और सिर में चोट आई फिलहाल में ठीक है उनका सीटी स्कैन किया गया है। अमृता ने बताया है कि सही समय पर उपचार के चलते मलाइका की तबीयत ठीक है। उन्हें आज ही डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस भी अपना काम कर रही हैं।

वहीं इस हादसे के बारे में खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी वाले स्थान पर हुआ। इस मामले की सूचना मिलने के बाद ही पूरी टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा एक इवेंट कवर करके वापस लौट रही थी। इस दौरान अचानक मलाइका अरोड़ा के कार ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया और सड़क पर चल रही तीन से चार गाड़ियों में जा घुसे।

एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा की कार पूरी तरह से बर्बाद हो गई बताया जाता है कि इस पूरे हादसे में मलाइका अरोड़ा को आंख और सिर में चोटें आई है उनकी स्थिति को देखते हुए। कोल्हापुर के संपर्क अध्यक्ष जयराज लांडगे ने अभिनेत्री की मदद करते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया। इस पूरे हादसे को लेकर MNS के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह जब राज ठाकरे की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे उस समय ही अचानक मलाइका अरोड़ा की कार उनकी कारों से जा टकराई।

New WAP

अभिनेत्री की स्थिति को देखते हुए उन्होंने उनकी मदद की और अस्पताल तक उन्हें पहुंचाया। वहीं ANI की रिपोर्ट के अनुसार मलाइका अरोड़ा चोट लगने की वजह से उनका सीटी स्कैन करवाया गया है फिलहाल उनकी तबीयत पहले से ठीक है और कोई दिक्कत की बात नहीं है। उनका उपचार पूरा होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा घबराने की कोई बात नहीं है फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बहन अमृता अरोड़ा ने भी मलाइका का हेल्थ अपडेट सभी के साथ में साझा किया है।


Share on