लाइमलाइट से कोसों दूर रहती है महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी, अपनी शादी में लग रही थी अप्सरा, देखे तस्वीर

Follow Us
Share on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ताबड़तोड़ खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान में वर्ल्ड के अच्छे-अच्छे बालों के छक्के छुड़ा चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट के मैदान में रहते हुए अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड किए इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को हर वह बड़ी ट्रॉफी दिलवाई जिसके लिए खिलाड़ी सपना देखता है। फिलहाल वे सभी फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं। लेकिन फिर भी सोशल मीडिया के माध्यम से वे लगातार सभी के बीच में जुड़े रहते हैं।

New WAP

MS Dhoni with Sakshi

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं वैसे तो आपने धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उनके जीवन से जुड़ी काफी जानकारियों को हासिल कर ही लिया होगा। लेकिन आज हम उनकी और साक्षी की शादी से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरों को दिखाने जा रहे हैं। जिसे शायद पहले आपने कभी नहीं देखा होगा हमेशा मैदान पर जर्सी में दिखाई देने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी शादी में काफी शानदार लुक में नजर आए थे।

ms dhoni sakshi family 6

New WAP

महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे। बता दें कि इस शादी को संपन्न देहरादून में करवाया गया था हालांकि भारतीय टीम के इतने बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद भी उनकी शादी में ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हुए थे। चलो आपको उनकी शादी से जुड़ी कुछ अनसीन तस्वीरें आपको दिखाते हैं जिसे शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। अपनी शादी में महेंद्र सिंह धोनी काफी गुड लुकिंग नजर आ रहे थे इतना ही नहीं साक्षी भी सोने से लदी हुई किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।

ms dhoni sakshi family 2

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट के चलते हैं पूरी दुनिया में मशहूर थे तो वहीं उनकी पत्नी साक्षी लाइमलाइट से कोसों दूर, बता दें कि धोनी से शादी करने से पहले साक्षी को कोई नहीं जानता था। शादी करने के बाद भी साक्षी लाइमलाइट से कोसों दूर रहती है वह अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिवार की तस्वीरों में नजर आती रहती हैं।

ms dhoni sakshi family 3

दोनों की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग रही है बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी जब क्रिकेट के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे थे। तो वही एक होटल में उनकी मुलाकात साक्षी से हुई जहां उन्होंने साक्षी को पहली बार देखा था। वहीं धोनी के करीबी दोस्त ने दोनों को एक दूसरे से मिलवाया था।

ms dhoni sakshi family 5

साक्षी की बात की जाए तो उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। और कोलकाता की जानी-मानी होटल बेंगाल से उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। साक्षी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से की थी। धोनी से शादी करने के बाद साक्षी हमेशा अपने परिवार के साथ तस्वीरों में नजर आती रही है। आज कप्तान धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है जो 5 साल की हो चुकी है। जिसका नाम जीवा है जो अक्सर अपने पिता के साथ में नजर आती है इतना ही नहीं उन्हें कई बार क्रिकेट के मैदान में भी देखा गया है।


Share on