MS Dhoni Rinku Singh Video: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2023 में अब तक 62 मुकाबले खेले जा चुके हैं सभी काफी ज्यादा रोमांचित रहे बता दें कि आईपीएल को क्रिकेट का महाकुंभ भी कहा जाता है, जहां एक टीम में युवा हुनरमंद और विदेशी खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नजर आते हैं। आज भी बहुत से ऐसे खिलाड़ी है, जिनकी मौजूदगी लोगों के लिए यादगार बन जाती है।
ऐसा ही एक नाम महेंद्र सिंह धोनी भी है, जो कि अपनी शानदार बल्लेबाजी कप्तानी के साथ ही अपने व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। IPL के 16वें सत्र में महेंद्र सिंह धोनी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके हर एक मुकाबले को लोग बड़ी संख्या में देखने के लिए पहुंच रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के समर्थकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
#RinkuSingh gets an autograph from Thala, #MSDhoni𓃵 🔥💜
| @rinkusingh235 @msdhoni |#KKRvCSKpic.twitter.com/EgM889kPVE
— Namma SRK Fan (@priteshpdedhia) May 14, 2023
वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां आईपीएल का महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। इसके कई संकेत अब तक धोनी दे चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं ऐसे में एक वीडियो इन दिनों लोगों का दिल छू रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कोलकाता नाइट राइडर से हार का सामना करने के बाद भी माही लोगों का दिल जीत लेते हैं।
दरअसल, जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के फिनिशर के रूप में जाने जाने वाले रिंकू सिंह महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ टी-शर्ट पर लेते हुए नजर आते हैं। इस दौरान माही बड़े हंसमुख अंदाज में रिंकू सिंह को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो लोगों का दिल छू रहा है और माही की जमकर प्रशंसा हो रही है।