29 C
Mumbai
Friday, March 24, 2023
spot_img

IPL से पहले रजनीकांत बने महेंद्र सिंह धोनी, थलाइवी स्टाइल में बड़ी मूंछ, कंधे पर रूमाल रखे आए नजर, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल मैच चाहे अलविदा कह चुके हैं लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता किसी से कम नहीं है महेंद्र सिंह धोनी को आज भी करोड़ों लोग दिल से चाहते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए काफी ज्यादा बेताब रहता है महेंद्र सिंह धोनी काफी ज्यादा पॉपुलर होने के बाद भी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं बहुत कम ही एक्टिव नजर आते हैं।

New WAP

MS Dhoni New rajinikanth look

लेकिन जब भी महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो सामने आती है यह काफी वायरल होती है। कैप्टन कूल जल्द ही आईपीएल के पहले संस्करण में चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। धोनी के चाहने वाले आईपीएल मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब सभी को एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े छक्के धोनी के बेट से देखने को मिलेंगे।

हाल ही में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। बता दें कि उनका जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें बिलकुल वे रजनीकांत स्टाइल में नजर आए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी की मूछें काफी बड़ी दिखाई दे रही है कांधे पर उन्होंने रुमाल रखा हुआ है। चेहरे पर चश्मा लगाया है जिसमें वे एकदम थलाइवी दिख रहे हैं।

New WAP

स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से साझा किया गया यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल के प्रोमो में धोनी का यह रूप सभी को देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी इसका पूरा वीडियो सामने नहीं आया है। लेकिन जल्द ही सामने आने की उम्मीद लगाई जा सकती है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का यह नया रूप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो और काफी वायरल हो रहा है। जल्द ही कैप्टन कूल चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!