37.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023
spot_img

अंबानी परिवार में जल्द गूंजने वाली है नन्हे मेहमान की किलकारी! श्लोका मेहता की बेबी बंप के साथ तस्वीर हुई वायरल

Shloka Akash Ambani: देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। बता दें कि उनके घर में होने वाले हर एक प्रोग्राम की चकाचौंध महीनों तक सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। ऐसे में देर रात Nita Mukesh Ambani Cultural Centre लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया।

New WAP

Akash Ambani Shloka Ambani

इसे भी पढ़े : भारत के धनकुबेर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत जान नहीं होगा कानों पर यकीन

जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गजों के साथ ही कई राजनेता अपनी शिरकत करते हुए नजर आए। इस दौरान अंबानी परिवार भी काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आया। जहां नीता अंबानी बनारसी साड़ी पहने लाइमलाइट लूटते हुए नजर आई, तो अंबानी परिवार की दोनों बहुएं भी अपने पतियों के साथ में काफी शानदार लुक में नजर आई।

New WAP

ट्रेडिशनल लुक में थे आकाश और श्लोका

इवेंट में राधिका मर्चेंट ब्लैक और व्हाइट कांबिनेशन की साड़ी में अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाती हुई नजर आई जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया। इतना ही नहीं इस दौरान अकाश अंबानी और श्लोका की जोड़ी को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। दोनों जमकर तस्वीरें क्लिक करवाते हुए नजर आए।

इसे भी पढ़ें : एंटीलिया से भी ज्यादा आलीशान है नीता अंबानी का 230 करोड़ का प्राइवेट जेट, देखें inside तस्वीरें

लेकिन इस दौरान की कुछ तस्वीरें ऐसी भी क्लिक हुई है जिसके बाद से अब श्लोका मेहता की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं होने लगी है। बता दें कि तस्वीरों में साफ तौर पर श्लोका मेहता का बेबी बंप नजर आ रहा है। इस वजह से अब श्लोका काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इतना ही नहीं अंबानी परिवार अब जल्दी ही खुशखबरी देने वाला इसको लेकर भी चर्चाएं होने लगी है।

बता दें कि इवेंट की इन तस्वीरों में अभी काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आए अंबानी परिवार के बच्चे हमेशा से ही लोगों के पसंदीदा रहे हैं। ऐसे में बड़ी बहू श्लोका मेहता के बेबी बंप के सामने आने के बाद अब अंबानी परिवार सुर्खियों में है। गौरतलब है कि आकाश और श्लोका का एक बेटा पृथ्वी है दोनों की शादी 2019 में हुई थी। इवेंट में श्लोका थिक बॉर्डर वाली शिमरी गोल्डन साड़ी और पिंक कलर के दुपट्टे की एक एडिशनल लेयर में खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मांग टीका, झुमके पहने थे।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles