Dharmendra Changed his Name : 9 फरवरी को “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। वहीं शाहिद कपूर के दादा के रोल में धर्मेंद्र फिल्म में दिखाई दिए।
धर्मेंद्र ने बदला अपना नाम
1960 में “दिल भी तेरा हम भी तेरे” फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र आज के समय में बहुत बड़े एक्टर बन गए हैं। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम रखने के 64 साल बाद अपने नाम में बदलाव किया है। उन्होंने फिल्म “तेरे बातों में ऐसा उलझा जिया ” मैं अपने पुराने नाम का जिक्र किया है। धर्मेंद्र के बचपन का नाम धर्म सिंह देओल था। हालांकि अभी तक धर्मेंद्र ने खुद इस बात का ऐलान नहीं किया है।
जानिए क्या है इस फिल्म की कहानी
“तेरे बातों में ऐसा उलझा जिया” एक साईं-फाई फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट है वहीं शाहिद कपूर आम इंसान है और उन्हें कृति से प्यार हो जाता है। यह फिल्म लव स्टोरी के इर्द-गिर्द बनी है और कहानी काफी यूनिक है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
Also Read : कैमरे के सामने पति के साथ रोमांटिक हुई अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी श्रेया सरन, लोगों ने कह दी बड़ी बात
इस फिल्म के गाने दर्शकों के फेवरेट बने हुए हैं। दर्शकों का इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है।