Kapoor Family Controversy: सिद्धांत ही नहीं श्रद्धा और शक्ति कपूर पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप, विवादों से रहा है पुराना नाता

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार इतनी ज्यादा पॉपुलर होते हैं कि उनसे जुड़ी तमाम जानकारियां लगातार मीडिया के माध्यम से बाहर आती रहती है। इतना ही नहीं आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। लेकिन इंडस्ट्री के कई काले राज एक के बाद एक सामने आते हैं जिसकी वजह से फैंस को भी काफी आहत होती है कुछ ऐसा ही हाल ही में हुआ है।

New WAP

kapoor family controversy

बता दें कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत पर सफेद पाउडर लेने का आरोप लगा है। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें बेंगलुरु के एक होटल से रेव पार्टी करने के दौरान पकड़ा है। इतना ही नहीं सफेद पाउडर के टेस्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि इससे पहले सुशांत सिंह मामले के दौरान अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा पूछताछ की गई थी। लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला था।

kapoor family controversy 1

सिद्धांत कपूर के पहले उनकी बहन और उनके पिता भी कई मामलों में परेशानियों का सामना कर चुके हैं। जिसमें उनकी बहन पर भी उनकी तरह सफेद पाउडर को लेकर सवाल खड़े हुए थे। वहीं उनके पिता की बात की जाए तो वह बॉलीवुड के जाने-माने विलेन कहलाते हैं शक्ति कपूर पर भी #MeToo जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। हालांकि की बाद में वे इन सभी आरोपों से बरी हो गए। खबरों के अनुसार उनके खिलाफ यह भी इल्जाम थे कि वह काम के बहाने कुछ डिमांड रखा करते थे।


Share on