Cheapest Manufacturing Costs : चीन को पछाड़ टॉप पर पहुंच गया भारत, भरोसेमंद होने से कई देशों की पहली पसंद बना भारत

Follow Us
Share on

Cheapest Manufacturing Costs : दुनिया में सबसे सस्ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट वाले देशों के लिस्ट में अब भारत एक नंबर पर पहुंच गया है। चीन को पीछे छोड़ भारत ने यह टॉप पोजीशन हासिल किया है। पूरी दुनिया मैन्युफैक्चरिंग लागत सबसे कम होने के कारण अमेरिका समय दुनिया भर के देश और चीन की जगह भारत को तर्जिद दे रहे हैं।

New WAP

Cheapest Manufacturing Costs वाले देशों में भारत शीर्ष पर

World of Statistics के अनुसार सबसे सस्ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट वाले देशों में टॉप पर भारत पहुंच गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर वियतनाम का नाम आता है। चौथे नंबर पर थाईलैंड पांचवें नंबर पर फिलिपींस छठे नंबर पर बांग्लादेश सातवें नंबर पर इंडोनेशिया आठवीं नंबर पर कंबोडिया नवे नंबर पर मलेशिया और दसवीं नंबर पर श्रीलंका है।

इस लिस्ट में इसके बाद गाना कन्या मेक्सिको उज़्बेकिस्तान कोलंबिया साउथ अफ्रीका कजाकिस्तान ट्यूनीशिया चिल्ली अल्जीरिया तुर्की और उरुग्वे का नाम शामिल है।

चीन को छोड़ भारत का रुख कर रही है विदेश की कंपनियां

भारत में सबसे सस्ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट होने के वजह से देश दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां चीन को छोड़कर अब भारत के तरफ रुख कर रही है। बोस्टन कंसलटेंट ग्रुप ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी किया जिसमें बताया गया कि चीन से अमेरिकी इंपोर्ट में भारी गिरावट हुई है जबकि भारत से इंपोर्ट में कई गुना की बढ़ोतरी हुई है।

New WAP

यह भी पढ़ें : सुब्रत राय के निधन के बाद डूब जाएगा निवेशकों का पैसा?आपने भी Sahara India में किया है निवेश तो पढ़े यह खबर

अमेरिका चीन को छोड़ भारत से मंगा रहा है सामान

बोस्टन कंसलटिंग ग्रुप केस स्टडी से सामने आया है कि 2018 से 2022 के बीच टीम से अमेरिका द्वारा आयात किए गए सामान में 10% की कमी आई है। वहीं भारत से आयात किए गए सामान में 44% का ग्रोथ देखा गया है।


Share on