Ayodhya Ram Mandir Priests Salary : जानिए कितनी मिलती है अयोध्या में प्रभु राम के पुजारी की सैलरी? क्या इन्हें भी दिया जाता है TA-DA

Follow Us
Share on

Ayodhya Ram Mandir Priests Salary : अयोध्या में जोरो शोरो से राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का निर्माण का इंतजार करने वाले करोड़ों भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। यही वह दिन होगा जिस दिन रामलाल गर्भ गृह में विराजमान होने वाले हैं।

New WAP

कितनी है Ayodhya Ram Mandir Priests Salary

रामलाल के पूजन के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेता भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या के श्री राम मंदिर के पूजा पाठ की जिम्मेदारी निभाते हुए ट्रस्ट ने एक बड़ी तैयारी की है।इसमें एक मुख्य पुजारी और कर सहायक पुजारी है। क्या आपको पता है राम मंदिर के पुजारी की सैलरी कितनी है।

राम मंदिर में रामलाल की पूजा अर्चना करने वाले पुजारी को वेतन दिया जाता है और साथ ही मंदिर के सेवा में लगे अन्य सेवकों को भी वेतन मिलता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पुजारी और सेवकों को वेतन देता है। पिछले 28 साल से आचार्य सत्येंद्र दास रामलाल के मुख्य पुजारी का दायित्व पूरा कर रहे हैं।

जाने कितना मिलता है रामलाल के पुजारी को वेतन

राम लाल के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को 32900 का वेतन श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तरफ से दिया जाता है। कहीं दूसरी तरफ सहायक पुजारी को 31000 रुपए हर महीने दिया जाता है। मुख्य पुजारी सहायक पुजारी और सेवादारों के वेतन में ट्रस्ट के द्वारा 6 महीने पहले ही दूसरी बार इजाफा हुआ है।

New WAP

मंदिर के सेवकों को भी वेतन मिलता है। मंदिर के कोठारी और भंडारी का वेतन 24440 है वही भृत्य को भी 24440 सैलरी दिया जाता है। बड़े जोरों जोरों से राम मंदिर की तैयारी के जा रही है और 2024 में भक्तों की मुराद पूरी होगी।

यह भी पढ़ें : सालों बाद बॉलीवुड के इस अभिनेता को फिर आई अभिनेत्री रेखा की याद, बोले-मैं उसे आज भी बहुत….

पहले सैलरी के लिए कोर्ट से लेनी पड़ती थी इजाजत

सुप्रीम कोर्ट ने जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर फैसला दिया उसके बाद राम जन्म भूमि परिसर में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया था। मंदिर निर्माण के साथ ही रामलला मंदिर की सारी व्यवस्था भी श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के पास आ गए। अब सारा हिसाब किताब ट्रस्ट ही रखता है।पहले इसके लिए कोर्ट से इजाजत लेना पड़ता था।


Share on