37.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023
spot_img

Video: इस तरह की लड़की से शादी करना चाहते हैं गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, टीवी पर खोला राज

Neeraj Chopra Video: टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा आज सभी के चाहिए ते खिलाड़ियों में से एक है। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने जो कारनामा कर दिखाया है उसके बाद से ही उन्होंने दुनिया भर में अपनी बड़ी पहचान बना ली है। आज उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि उनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई दिखाई देती है। नीरज चोपड़ा के चाहने वालों की भी संख्या गोल्ड मेडल जीतने के बाद से तेजी से बढ़ गई है।

New WAP

गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को कई बड़े रियलिटी शो में शिरकत करने का मौका मिला। इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद भी नीरज चोपड़ा आज काफी सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं। गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद के बाद कई बड़े ऑफर आए इतना ही नहीं उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर मिल चुका है। लेकिन उन्होंने सब को ठुकराते हुए अपने खेल पर ध्यान देने का फैसला किया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav juyal (@raghavjuyal_armyy)

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा से रियलिटी शो के दौरान उनके जीवन से जुड़े कई पर्सनल सवाल भी किए गए ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे उनकी लाइफ पार्टनर के बारे में कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में नीरज चोपड़ा खुद शर्माते हुए उन्हें किस तरह की लाइफ पार्टनर चाहिए इसके बारे में जानकारी साझा करते हैं।

New WAP

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से नीरज चोपड़ा को लेकर लोकप्रियता लड़कियों के बीच में कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है। हर कोई नीरज चोपड़ा हो अपना हमसफ़र बनाने के ख्वाब देख रहा है। वहीं जब नीरज चोपड़ा डांस रियलिटी शो डांस प्लस 6 के सेट पर पहुंचे थे। जहां उनसे ही उनके लाइफ पार्टनर के बारे में कई तरह के सवाल जवाब किए गए इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह की लड़की पसंद है।

नीरज चोपड़ा ने लड़की के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें एक ऐसी लड़की चाहिए जो एक दूसरे को समझे और सभी की इज्जत करें। उनकी तरह खिलाड़ी हो। हालांकि यह बात उन्होंने शर्माते हुए कही है और अभी उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है। गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा अभी अपने खेल पर ही ध्यान देना चाहते हैं। उनका यह वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles