Dhoni Defamation Case : IPL 2024 से पहले मुश्किलों में फंसे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, दोस्त और पत्नी ने किया धोखाधड़ी का केस

Follow Us
Share on

Dhoni Defamation Case : आईपीएल 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ गई है। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ उनके दोस्त ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसकी सुनवाई 18 जनवरी को जस्टिस प्रतिभा एम सिंह के समक्ष लिस्ट की गई।

New WAP

महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर ने लगाया है आरोप

महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने दिल्ली हाईकोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि (Dhoni Defamation Case) का मुकदमा दर्ज कराया उन्होंने हर्जाने की मांग की है। धोनी के खिलाफ जो शिकायत दर्ज की गई है उसमें मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने कहा कि उन पर जो इल्जाम लगाया गया था इससे उनकी छवि खराब हुई है।

दोस्त ने किया मानहानि का मुकदमा

उन्होंने कहा कि ऐसे काम पर रोक लगाया जाए जिससे इज्जत खराब होती है। आपको बता दे मिहिर दिवाकर और सौम्या दास आर्का कंपनी चलाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर ग्लोबल क्रिकेट अकादमी खोलने का दोनों ने करार किया था जिसको कंपनी ने पूरा नहीं किया।

कार पूरा नहीं होने के बाद धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या दास की कंपनी पर रांची हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया। महेंद्र सिंह धोनी ने शर्तों को नहीं मानने और 15 करोड़ धोखाधड़ी का आरोप लगाया। अब महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बड़ा आरोप सौम्या दास और उनके पति ने लगाया है।

New WAP

दोस्त ने हर्जाना के लिए किया मुकदमा

दोनों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा किए गए केस के वजह से उनकी छवि खराब हुई है। इसके वजह से उनकी इज्जत को हानि हुई है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर उल्टा हर्जाने का मुकदमा दायर कर दिया है।

Also Read : सहारा समूह के निवेशकों के पैसे कब वापस करेगी सरकार, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर लगातार कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।कुछ लोगों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी इस केस के वजह से आईपीएल में शामिल नहीं होंगे। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से अभी कोई बयान नहीं दिया गया है।


Share on