आज किसी भी इंसान को फर्श से अर्श पर आने के लिए अपार मेहनत करनी पड़ती है। आज ऐसे कई उदाहरण हमारे बीच मौजूद है। जिन्होंने अपने जीवन में बड़े संघर्ष का सामना करते हुए। बड़ी उपलब्धि को हासिल कर लिया। लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग मौजूद हैं। जिन्होंने एक पल में ही अपने खुशी भरे जीवन को बिगाड़ दिया। और आज वे पाई पाई को मोहताज हो गए हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं की आज हम जिस कलाकार की बात करने जा रहे हैं।
उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। लेकिन एक समय ऐसा आया कि वे रोड पर भीख मांगने को मजबूर हो गई। आखिर ऐसा क्या हुआ। तो चलो आपनो बताते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं। मशहूर मॉडल गीतांजलि नागपाल की ये वहीं गीतांजलि नागपाल (Geetanjali Nagpal) है। जिन्होंने कभी मिस यूनिवर्स रही सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ रैंप वॉक किया था। यही वह पल था जिसके बाद वे तेजी से सफतला की सीढ़ी चढ़ रही थीं।
और उस दौरान वे खासी सुर्खियों में भी आ गई थी। इतना ही नहीं गीतांजलि नागपाल दिखने में इतनी ज्यादा सुंदर थी कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे यही कारण था कि वह तेजी से सफलता की ऊंचाइयों को भी छू रही थी और साथ ही लोगों के बीच में अपनी पॉपुलरटी बना रही थी। लेकिन इतनी बड़ी कामयाबी को हासिल करने के बाद इस मॉडल के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब भी दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगती हुई नजर आई थी।
गीतांजलि नागपाल ने अपनी खूबसूरती और अपनी मॉडलिंग के दम पर लोगों के बीच में खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन जब उनका करियर पीक पर था। उस दौरान वे घरवालों के अगेन जाकर एक ब्रिटिश लड़के से उन्होंने शादी कर ली जिससे उनको एक बच्चा भी हुआ। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और आखिरकार दोनों अलग हो गए। बात करे गीतांजलि की तो वे हरियाणा के हिसार से आती है और एक शिक्षित और सफल परिवार से संबंध रखती है। उन्होंने अपनी खूबसूरत के चलते फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया था।
बता दें कि सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाली गीतांजलि नागपाल ने भी यह कभी नहीं सोचा था कि उनकी किस्मत इतनी जल्दी पार्टी मारेगी और उन्हें अर्श से फर्श पर लाकर छोड़ देगी। बता दें कि दिल्ली में रहते हुए गीतांजलि को नशे की आदत इतनी ज्यादा लग गई कि इसके चलते उन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी को मिटा दिया और इस दौरान ही उनका करियर भी बर्बाद हो गया एक रिपोर्ट की माने तो जब कंगाली की जिंदगी जी रही गीतांजलि नागपाल ने लोगों के घर में बर्तन तक साफ किए थे। इतना ही नहीं वे इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगती हुई नजर आई थी।
वहीं गीतांजलि रातो रात आसमान से जमीन पर आ गिरी और उन्हें अपना जीवन चलाने के लिए काफी ज्यादा संघर्षों का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं उनके पास ना तो रहने के लिए जगह थी। ना खाने के लिए कुछ वे गार्डन में रहकर अपना जीवन बिता रही थी। ऐसे में एक फोटोग्राफर की निगाह जब उनके ऊपर पड़ी तो उन्होंने फिर सूचना करते हुए बताया कि मशहूर मॉडल गीतांजलि नागपाल इस बेहद ही खराब स्थिति से गुजर रही है।
खबरों की माने तो गीतांजलि नागपाल अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि साल 2008 में आई कंगना राणावत की ‘फैशन’ फिल्म गीतांजलि नागपाल के जीवन पर ही आधारित है।