Sukanya Samriddhi Yojana Rule : भारत सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों के पढ़ाई से लेकर खर्च का इंतजाम किया जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट एक इन्वेस्टमेंट स्कीम है जिसमें आप अपनी बेटी के शादी से लेकर पढ़ाई तक के लिए निवेश कर सकते हैं।
सरकार के द्वारा इस स्कीम में रिटर्न्ड दिया जाता है। हालांकि सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़े कुछ नियम है जिसका पालन नहीं करने पर आपका अकाउंट क्लोज हो सकता है। 31 मार्च 2024 से पहले आपको अपने सुकन्या समृद्धि अकाउंट में मिनिमम बैलेंस डालना होगा।
टैक्स बेनिफिट का लाभ नहीं मिलेगा
मिनिमम बैलेंस नहीं डालने से आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है। इसके बाद दोबारा अपना अकाउंट शुरू करने के लिए आपको जुर्माना के साथ ही मिनिमम बैलेंस का भुगतान भी करना होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana Rule) में एक वित्त वर्ष में मिनिमम बैलेंस जमा करना काफी जरूरी है। आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट क्लोज हो जाएगा इसके साथ ही आपको टैक्स बेनिफिट का लाभ नहीं मिलेगा। आपने अगर वित्त वर्ष 2023 24 में सुकन्या समृद्धि अकाउंट में पैसे डिपाजिट नहीं किए हैं तो जल्द से जल्द मिनिमम राशि को डिपॉजिट कर दीजिए।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट में वित्त वर्ष में काम से कम आपको 250 रुपए जमा करना होगा। 1 साल में आपको अधिकतम डेढ़ लाख रुपये डिपॉजिट करने होंगे। अगर आपने मिनिमम बैलेंस डिपाजिट नहीं किया है तो आपका अकाउंट क्लोज हो सकता है और इसके बाद उसे दोबारा शुरू करने के लिए आपको ₹50 का जुर्माना भी देना होगा।
Also Read : खो गया आपका काउंटर टिकट तो क्या उसकी फोटो से कर सकते हैं यात्रा, जानिए क्या है रेलवे का नियम
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों की शादी से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा सरकार उठाती है। सबसे बड़ी बात है कि यह एक टैक्स फ्री योजना है। इसमें निवेश करने से आपकी बेटी का भविष्य सुरक्षित होगा और उसके बाद आपकी बेटी को पढ़ाई में भी कोई तकलीफ नहीं आएगी।