‘महादेव’ बने कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी, जल्द रखने जा रहे हैं ग्लैमर इंडस्ट्री में अपने कदम, तस्वीर हुई वायरल

Follow Us
Share on

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए पहचाने जाते हैं अपने क्रिकेट इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी ने एक से बढ़कर एक रेकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पूरी इंडियन टीम क्रिकेट में उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकती है। आज भी महेंद्र सिंह धोनी सभी देशवासियों की पहली पसंद बने हुए हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट इतिहास में कई ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टीम इंडिया को बड़े फॉर्मेट में जीत दिलवाई है।

New WAP

MS Dhoni Mahadev Look

क्रिकेट के मैदान में बड़ी पारी खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी का हाल ही में सभी को महादेव वाला नया अवतार देखने को मिला है। जिसमें उनकी बड़ी जटा है फैंस को काफी पसंद आ रही है। बता दें कि ने ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का टीजर जारी किया गया है। जिसे खुद कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक के माध्यम से जारी किया है। जो अब काफी वायरल हो रहा है और उनके इस नए रूप को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

क्रिकेट की दुनिया में महारत हासिल कर चुके महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अब पर्दे पर भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले हैं बता दें कि वे लोगों के बीच में इतने ज्यादा लोकप्रिय हैं कि उनका यह टीजर लॉन्च होने के बाद से ही काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बना हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी इंटरटेनमेंट की तरफ से एक पौराणिक साइंस फिक्शन वेब सीरीज़ बनाई जा रही है जिसकी डायरेक्टर खुद उनकी पत्नी साक्षी धोनी है। इसका पहला टीजर सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा चर्चा में है।

MS Dhoni Mahadev Look 2

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खुद कैप्टन कूल ने अपने फेसबुक के माध्यम ‘अथर्व’ का पहला लुक सबके साथ में साझा किया है। बता दें कि उनकी तस्वीर सामने आने के बाद से ही फैंस की बेचैनी बढ़ गई है और सभी जल्दी ही सीरियस का सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। खबरों की माने तो इस ग्राफिक नॉवेल का निर्माण Virzu Studios और MIDAS Deals प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मिलकर बनाया जा रहा है। बता दें कि धोनी का महादेव अवतार फैंस को काफी भा रहा है।

New WAP


Share on