MakeMyTrip Troll : मालदीव विवाद के बीच सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है #BoyocottMakeMyTrip, जानिए क्या है वजह

Follow Us
Share on

MakeMyTrip Troll : अभी कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का भ्रमण किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने देश के लोगों से लक्षद्वीप का सैर करने के लिए आग्रह किया था जिसके बाद जमकर लक्षद्वीप के लिए टिकट बुकिंग किए जाने लगे थे।

New WAP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप यात्रा के बाद भारत के लोगों में लक्षद्वीप को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा ह। आजकल लोग मालदीव के जगह लक्षद्वीप घूमने जाने लगे हैं। हालांकि इसी बीच मालदीव और भारत के बीच एक तनाव बढ़ गया।

मेकमायट्रिप का सोशल मीडिया पर बहिष्कार

मालदीव के कुछ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इसके बाद से लोग काफी भड़क गए और लोग मालदीव के टिकट कैंसिल करा कर लक्ष्यदीप जाने लगे।

मालदीव और भारत के बीच तनाव बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ मेकमायट्रिप (MakeMyTrip Troll) विवादों में गिर गया है। मेकमायट्रिप को सोशल मीडिया पर बहिष्कार और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि मेकमायट्रिप राष्ट्रवादी उद्देश्यों का समर्थन नहीं करता है।

New WAP

सोशल मीडिया एक्स पर मालदीव का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है। आपको बता दे की मेकमायट्रिप पर अभी भी मालदीव के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है जिसको देखकर कुछ लोग भड़क गए हैं।

एक यूजर ने एक्स पर लिखा है कि अगर आप “BoyocottMakeMyTrip” का विरोध नहीं कर सकते तो खुद को भारतीय मत कहिए। मेकमायट्रिप पर अभी भी मालदीव के लिए बुकिंग हो रही है। हमें मालदीव के जगह भारतीय पर्यटन का समर्थन करना चाहिए और देखना चाहिए कि लक्षद्वीप कितना सुंदर है।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर चीनी है बताना गलत

वही एक अन्य यूज़र ने लिखा कि इस चीनी अप का बहिष्कार करें और मेकमायट्रिप पर की गई सभी बुकिंग को रद्द करें। आपको बता दे अभी कुछ समय पहले यात्रा प्लेटफार्म इजमाय ट्रिप ने भारत और मालदीव के बीच बढ़ते तनाव के बाद मालदीव के लिए कुछ यात्रा को रद्द कर दिया था।

Also Read : पढ़ाई में फिसड्डी युटुबर कैरी मिनाटी ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक, भड़के फैंस तो हाथ जोड़कर मांगी माफ़ी

इजमाय ट्रिप कैसा संस्थापक निशांत पिट्टी ने ट्वीट करके कहा था कि ” हमारे राष्ट्र के साथ एकजुटता में EaseMyTrip ने मालदीव के सभी उड़ाने के लिए बुकिंग रद्द कर दी है। अब लोगों का कहना है कि मेकमायट्रिप ने इजमाय ट्रिप के जैसे कोई कार्रवाई नहीं की है। कुछ लोगों ने मेकमायट्रिप पर चीनी कनेक्शन का आरोप भी लगाया है।


Share on