26.1 C
New Delhi
Sunday, May 28, 2023
spot_img

बालिका वधू फेम नेहा मर्दा ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, 10 साल बाद समय से पहले घर में आई खुशियां

Neha Marda Baby Girl: कलर्स टीवी के चर्चित सीरियल बालिका वधू से घर-घर में लोकप्रियता हासिल करने वाली जानी-मानी अदाकारा नेहा मर्दा इन दिनों मां बनने को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि शादी के 10 साल बाद नेहा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है, हालांकि उन्हें बेटी के जन्म से पहले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Neha Marda New Born Baby

New WAP

यह भी पढ़ें : बालिका वधू फेम Avika Gor का ट्रांसफॉरमेशन देख चकराया फैंस का सिर, तस्वीरों में पहचानना हो रहा मुश्किल

नेहा की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई है लेकिन अब मां और बेटी दोनों ठीक है। डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि डिलीवरी थोड़ी कॉम्प्लिकेटेड थी। लेकिन अब दोनों मां बेटी ठीक है दोनों स्वस्थ हैं। ईटाइम्स से बात करते हुए खुद नेहा ने बताया कि डिलीवरी को लेकर डॉक्टर भी पूर्ण रूप से तैयार थे। प्रीमेच्योर डिलीवरी के होने के चलते डॉक्टर ने पहले ही सारी तैयारियां कर ली थी।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

यह भी पढ़ें : मनोरंजन की दुनिया के वे 5 बड़े कलाकार जो बिना सात फेरे लिए ही इस दुनिया को कह गए अलविदा

एक्ट्रेस के मां बनने के बाद अब सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि नेहा मर्दा ने बालिका वधू में गहना का किरदार निभाते हुए बढ़ी लोकप्रियता हासिल की है, हालांकि इस सीरियल के बाद उन्हें दूसरे किसी सीरियल में नहीं देखा गया है। लेकिन इस सीरियल के माध्यम से नेहा काफी पॉपुलर हुई है। आज भी उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

DeepMeena
DeepMeena
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles