अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को बिना बताए प्राइवेट फोटो कर दी वायरल, लोगों ने लगाई लताड़

Follow Us
Share on

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपनी फिल्म और एक्टिंग के साथ ही अपनी मॉडलिंग और खूबसूरती के लिए भी पहचानी जाती है, अदाकारा ने फिल्मों में काम करने के साथ ही कई रियलिटी शो में जज का किरदार भी निभाते हुए नजर आ चुकी है। आज वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती है। अदाकारा पिछले 5 सालों से बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करती आ रही है।

New WAP

Arjun-Kapoor-Malaika-Private-Photo-3

दोनों के बीच में काफी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ में नजर आते हैं। इतना ही नहीं दोनों वेकेशन पर भी एक साथ जाना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के साथ में काफी कुछ भी नजर आते हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ चर्चा का विषय रहा है। अब दोनों की शादी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चल रही है।

Arjun Kapoor Malaika Private Photo 1

लेकिन फिलहाल तो दोनों अपनी शादी को लेकर कोई भी जवाब नहीं दिया है। बता दें कि हमेशा अपनी सुंदर तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में बना रहने वाला यह कपल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है खास करके अर्जुन कपूर जिन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है कि अब फैंस उन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें भला-बुरा भी कह रहे हैं। तो चलो आपको बताते हैं कि ऐसा क्या कर दिया अर्जुन कपूर ने कि उन पर फैंस गुस्सा निकाल रहे हैं।

Arjun Kapoor Malaika Private Photo 2

दरअसल, अर्जुन कपूर ने मलाइका को बिना बताए कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जोकि काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीरें वेकेशन के दौरान की है। जब मलाइका हद से ज्यादा बोल्ड अवतार में नजर आई थी। उन्होंने इस दौरान केवल बिकिनी पहनी हुई हैं। मलाइका की यह तस्वीर इंटरनेट पर छाई है जो कि लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई। लेकिन इस तरह प्राइवेट पल को साझा करने को लेकर फैंस नराज भी है।

New WAP

Malaika Arora Arjun Kapoor New Year Message 1

अर्जुन कपूर ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें दोनों साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो साझा करते समय अर्जुन ने कैप्शन में लिखा की”जब उसे जरा भी अंदाना ना हो कि आप उसका वीडियो बना रहे हैं” बता दें कि दोनों से जुड़ी है तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है एक तरफ जहां इन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस तरह की प्राइवेट तस्वीर को सबके साथ साझा करने को लेकर अर्जुन कपूर को खरी-खोटी सुनाई जा रही हैं।


Share on